{"_id":"5e9813078ebc3e773e2328f6","slug":"no-new-corona-positive-case-found-in-jn-medical-college-consecutive-second-day192","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरे दिन मेडिकल कॉलेज में कोई नया पॉजिटिव केस नहीं \nअब तक कुल 2171 सैंपल की जांच हुई, 80 पॉजिटिव पाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार दूसरे दिन मेडिकल कॉलेज में कोई नया पॉजिटिव केस नहीं अब तक कुल 2171 सैंपल की जांच हुई, 80 पॉजिटिव पाए गए
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। लगातार दूसरे दिन भी एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस पॉजिटिव का कोई नया केस सामने नहीं आया है। यह पहली बार हुआ है कि लगातार दूसरे दिन भी कोई भी पॉजिटिव केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 130 संदिग्ध सैंपल जांच के लिए आए थे,जिनमें कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया। इस तरह अब तक कुल 2171 सैंपल की जांच हो चुकी है, जिसमें अब तक 80 पॉजिटिव पाए गए हैं ।
एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई कहते हैं कि अब तक जो भी केस पॉजिटिव मिले, उनमें सबसे अधिक नोएडा के 57, रामपुर के सात, हाथरस के चार, मथुरा के चार, कासगंज के तीन, बुलंदशहर के दो, आगरा का एक, बदायूं का एक, मुरादाबाद का एक और एक पॉजिटिव केस अलीगढ़ का है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से कोरोना वायरस संक्रमण संदिग्ध मामलों के सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं। यहां पर अलग से कोरोना ओपीडी संचालित की जा रही है। साथ ही आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया गया है। यहां पर सिर्फ एक मशीन सैंपल जांच के काम में लगी हुई है। दूसरी मशीन के लिए आर्डर किया जा चुका है। दूसरी मशीन के आ जाने पर यहां पर ज्यादा सैंपल कम समय में क्लियर किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन