फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No negative effects in vaccine trials in JN Medical College till now

जेएन मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन के ट्रायल में अभी तक कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं

Tue, 23 Mar 2021 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
No negative effects in vaccine trials in JN Medical College till now
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में भारत बायोटेक द्वारा निर्मित वैक्सीन के ट्रायल का अभी तक कोई भी नकारात्मक प्रभाव सामने नहीं आया है। जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि ट्रायल को चार महीने हो चुके हैं। अभी छह महीने ट्रायल और चलेगा। लेकिन सुखद बात यह है कि अब तक के ट्रायल में इस वैक्सीन का कोई भी नकारात्मक लक्षण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

प्रो. सिद्दीकी कहते हैं कि 1500 वॉलिंटियर्स पर वैक्सीन का परीक्षण कार्य सफलतापूर्वक चल रहा है। इन वॉलिंटियर्स की पहचान इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन में पूरी तरह गोपनीय रखी गई है। परीक्षण का कार्य मेडिकल कॉलेज में बेहद सुगमता के साथ चल रहा है। इसके अलावा जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए यह उपलब्धि की बात है कि अब तक छह लाख से अधिक कोरोना की जांच हो चुकी हैं। यह अपने आप में एक बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था। प्रो. सिद्दीकी ने कहा कि जिस प्रकार फिर से कोरोना संक्रमितों संख्या बढ़ रही है, उसे लेकर भी जेएन मेडिकल कॉलेज पूरी तरह तैयार है। महामारी की पहली लहर का सफलतापूर्वक सामना किया और मरीजों का उपचार किया, उसी कुशलता के साथ इस बार भी सामना करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed