फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   no doctors in chs, living man declared dead by staff

सीएचसी स्टाफ ने घायल को कर दिया मृत घोषित, गायब डॉक्टरों को मिली सजा

Sat, 27 Oct 2018 09:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 27 Oct 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
no doctors in chs, living man declared dead by staff
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

वैसे तो लापरवाही कहीं भी और किसी के लिए भी नुकसानदेह साबित हो सकती है लेकिन अगर अस्पताल में ऐसा हो जाए तो लेने के देने भी पड़ सकते हैं। जैसे कि अलीगढ़ सीएचसी के तीन डॉक्टरों को पड़े। मामला जल्दबाजी और लापरवाही दोनों का है। लेकिन ऐसी भी जल्दी या लापरवाही क्या कि जीवित इनसान को ही मृत घोषित कर दिया जाए। 

विज्ञापन


वाकया अलीगढ़ सीएचसी का है। वहां एक शख्स को अस्पताल के स्टाफ ने मरा हुआ घोषित कर दिया। जब शिकायत की गई तो सीएमओ ने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार तीनों डॉक्टरों को हटाकर मुख्यालय भेज दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति को दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सीएचसी में भर्ती कराया गया था। उसकी बाइक को किसी मे टक्कर मारी थी जिससे वह दुर्गटनाग्रस्त हो गया। उसे इगलास सीएचसी लाया गया। लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। इमरजेंसी में वार्ड ब्वॉय और फार्मासिस्ट ही थे। लेकिन वे इतनी जल्दी में थे कि इलाज के दरम्यान ही उन्होंने घायल को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की शिकायत इगलास विधायक ने की तो तीनों डॉक्टरों को हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि जिस शख्स को मृत घोषित किया गया था अब उसकी हालत में सुधार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed