{"_id":"618acdc43544902caf2ba240","slug":"nine-people-came-in-the-grip-of-dengue-city-office-news-ali2777778175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ लोग आए डेंगू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ लोग आए डेंगू की चपेट में
विज्ञापन
जनपद में नौ लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। डेंगू से अब तक पीड़ित लोगों की संख्या 1131 पहुंच गई है। वहीं, 200 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं।
मलखान सिंह जिला अस्पताल एवं जेएन मेडिकल कॉलेज लैब में हुई जांच में मंगलवार को 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में ग्राम सेहोर, बरौली, सरौल, लक्ष्मणगढ़ी, दतावली, बन्नादेवी, इंद्रानगर, क्वार्सी आदि में कैंप लगाकर 116 लोगों को दवाएं दी गईं।
172 घरों के सर्वे में बुखार के 36 मरीज सामने आए। 2127 घरों का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भ्रमण किया गया, जिसमें 12 पात्र धनात्मक पाए गए। टीम द्वारा डेंगू, मलेरिया एवं संचारी रोगों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 147 बुखार के मरीज उपचार कराने पहुंचे। बुखार के 126 रोगी अस्पताल में भर्ती है।