फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nine lakh rupees withdrawn from Akash's account after his arrest, mother arrested

Aligarh News: आकाश की गिरफ्तारी के बाद खाते से निकाले नौ लाख रुपये, मां गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 19 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Nine lakh rupees withdrawn from Akash's account after his arrest, mother arrested
कोतवाली सदर पुलिस ने चालू खाता से ओवरड्राफ्ट के जरिये एचडीएफसी से पांच करोड़ रुपये की निकासी करने के आरोपी आकाश की मां को भी बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




जांच में सामने आया है कि आकाश ने अपनी मां के केनरा व एक्सिस बैंक के खाते में करीब 85 लाख रुपये जमा कर दिए थे। इनमें से नौ लाख रुपये आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां ने अपने खाते से निकालकर छिपा दिए थे। पुलिस ने महिला के कब्जे से नौ लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आकाश निवासी विष्णुपुरी ने एक व्यक्ति को तीन लाख रुपये मांगने पर 10 लाख रुपये दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




छानबीन में पता चला कि उसने एचडीएफसी बैंक खाते से करीब पांच करोड रुपये धोखाधड़ी कर ओवरड्राफ्ट के जरिये निकाल लिए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।




अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि इस फ्रॉड में आरोपी की मां भी शामिल थी। इस कारण उसने आकाश की गिरफ्तारी होते ही एक्सिस बैंक में पड़े 85 लाख में से 9 लाख रुपये निकाल लिए। इस कारण एचडीएफसी के मेल पर महज 76 लाख रुपये ही फ्रीज हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed