फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nine cows missing from the cowshed

Aligarh News: गौशाला से नौ गोवंश लापता, तीन के अवशेष मिले

Tue, 22 Aug 2023 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 22 Aug 2023 01:30 AM IST
सार

सोमवार की सुबह करीब पांच बजे किनुआ निवासी सेवक गौशाला में पहुंचे तो वहां नौ गोवंश लापता थे। गौशाला की जाली टूटी थी। यह देखकर उन्होंने ग्राम प्रधान को जानकारी दी। प्रधान ने तत्काल थाना पुलिस को खबर दी।

विज्ञापन
Nine cows missing from the cowshed
घटनास्थल पर जांच करते एसडीएम गभाना केबी सिंह व सीओ समुन कनौजिया - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के चंडौस में रविवार को मध्यरात्रि बुलंदशहर की सीमा पर स्थित गांव किनुआं की गौशाला से नौ गोवंश लापता हो गए। इनमें से तीन गोवंश के अवशेष गौशाला के समीप ही खेतों पर पड़े मिले। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, विहिप गो सेवा विभाग के कार्यकर्ताओं सहित सीओ और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब पांच बजे किनुआ निवासी सेवक गौशाला में पहुंचे तो वहां नौ गोवंश लापता थे। गौशाला की जाली टूटी थी। यह देखकर उन्होंने ग्राम प्रधान को जानकारी दी। प्रधान ने तत्काल थाना पुलिस को खबर दी। उधर ग्रामीण बड़ी संख्या में गोशाला में पहुंच गए। किसी ने सूचना दी तो विश्व हिंदू परिषद गो सेवा विभाग के खैर जिलाध्यक्ष परमेशवर भारद्वाज भी कार्यकर्ताओं सहित पहुंच गए। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की जिस पर एसडीएम गभाना केबी सिंह व सीओ गभाना सुमन कनौजिया भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर बरामद अवशेष उसमें गड़वा दिए। ग्रामीणों ने घटना पर रोष जताते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई सहित गौशाला को कहीं और स्थानांतरित करने की मांग की। एसडीएम व सीओ ने बचे गोवंश को वीरपुरा की गौशाला में गाड़ियों से भिजवाया तब ग्रामीण शांत हुए। विहिप गो सेवा विभाग के खैर अध्यक्ष परमेश्वर भारद्वाज ने हर हाल में 30 अगस्त तक मामले का खुलासा कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की, जिस पर अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना में बुलंदशहर पुलिस की भी मदद ली जा रही है। -सुमन कनौजिया, सीओ गभाना।


किनुआं की गौशाला गांव के बाहर जंगल में स्थित है। ग्रामीणों की मांग पर सोमवार को यहां मौजूद गोवंश को वीरपुरा की गोशाला में स्थानांतरित करा दिए गए हैं। गोशाला से गोवंश लापता कैसे हुए और तीन गोवंश के अवशेष बरामदगी के मामले पर पुलिस की टीम जांच में लगी है। -केबी सिंह, एसडीएम गभाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed