फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nine children injured in school bus and van accident.

खैर में स्कूल बस और वैन टकराई, नौ बच्चे घायल

Wed, 11 Dec 2019 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Nine children injured in school bus and van  accident.
हादसे में घायल बच्चा। - फोटो : KHAR
मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव सुजानपुर के समीप स्कूल बस की एक दूसरी स्कूल वैन से टक्कर हो गई। इसमें वैन सवार नौ विद्यार्थी घायल हो गए। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। पुलिस को सूचना देकर राहगीर मदद में जुट गए। स्कूल स्टाफ, पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई। सभी घायलों को खैर सीएचसी ले जाया गया। सभी के सिर पर चोट थी। एक की हालत गंभीर थी जिस पर 7 विद्यार्थियों को प्रिंसिपल, शिक्षक व परिवार के लोग जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जीडी पब्लिक स्कूल खैर में छुट्टी के बाद बस विद्यार्थियों को घर छोड़ने जा रही थी। सुजानपुर के निकट गांव मोहसिलपुर स्थित एमडीएस स्कूल की स्कूल वैन से बस की टक्कर हो गई। बस में केवल तीन-चार विद्यार्थी थे जबकि वैन में रूपपुर और रेसरी के करीब 10 विद्यार्थी थे। हादसा होते ही विद्यार्थियों में चीख पुकार मच गई। सूचना के कुछ मिनट में एमडीएस स्कूल का पूरा स्टाफ पहुंच गया। वैन में फंसे विद्यार्थियों को एंबुलेंस व निजी वाहन से सीएचसी ले जाया गया। सुजानुपर निवासी सलोनी और यश की हालत ठीक थी, जिस पर परिवार वाले उन्हें घर ले गए। सात घायल रूपपुर निवासी दिग्विजय, बादल, विराट, वीनेश व रेसरी निवासी अहम, टीना और मन्नत को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वीनेश के सिर में ज्यादा चोट पर सिटी स्कैन कराया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर खैर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में घायल बच्चा।

हादसे में घायल बच्चा।- फोटो : KHAR

हादसे में घायल बच्चा।

हादसे में घायल बच्चा।- फोटो : KHAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed