{"_id":"665d0303ba4f96fffb0bf1d6","slug":"new-toll-rates-come-into-effect-at-12-midnight-altercation-with-drivers-aligarh-news-c-2-ali1009-404586-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रात 12 बजते ही नई टोल दरें लागू, वाहन चालकों से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रात 12 बजते ही नई टोल दरें लागू, वाहन चालकों से नोकझोंक
Mon, 03 Jun 2024 05:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
रात 12 बजते ही जिले के गभाना, अकराबाद व मडराक टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों से बढ़ी हुई दरों से टोल टैक्स की वसूली शुरू हो गई। हालांकि इसे लेकर वाहन चालकों की टोल कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। जब उन्हें नई दरों के लागू होने की जानकारी दी गई। तब कहीं जाकर वह शांत हुए।
राजमार्गाें पर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों के लिए तीन जून से नई टोल दरें लागू कर दी गई हैं। वाहन चालकों को अब ज्यादा टोल टैक्स चुकाना होगा, जबकि बिना फास्टैग गुजरने वाले वाहनों को नियमानुसार दोगुना टैक्स अदा करना होगा। अलीगढ़-गाजियाबाद एक्सप्रेस वे पर अकराबाद, गभाना और अलीगढ़-आगरा हाईवे पर स्थित मडराक टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब टोल टैक्स अधिक देना होगा। टोल टैक्स की दरें पांच रुपये से लेकर 45 रुपये तक बढ़ाई गई हैं।
नई दरों से संबंधित सूची सभी टोल प्लाजा पर चस्पा कर दी गई हैं। गभाना टोल के मैनेजर इंद्रजीत चौधरी ने बताया कि टोल की बढ़ी हुई दरें मध्य रात्रि 12 बजे से प्रभावी कर दी गई हैं। अकराबाद के टोल मैनेजर अनिरुद्ध सिंह चौहान एवं मडराक टोल प्लाजा के मैनेजर प्रमोद यादव टोल ने भी नई दरें लागू करने की पुष्टि की है। वाहनों की श्रेणी के अनुसार ही टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी की गई है।