फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New buses will run till Delhi via Agra

Aligarh News: आगरा होते हुए दिल्ली तक चलेंगी नई बसें

Mon, 10 Apr 2023 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 10 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
New buses will run till Delhi via Agra
हाथरस डिपो की आमदनी की स्थिति सही नहीं चल रही है। होली के त्योहार पर भी आमदनी का ग्राफ नहीं बढ़ सका, इसलिए अब डिपो अधिकारियों द्वारा आमदनी को बढ़ाने पर ध्यान दिया जर रहा है। हाल ही में आईं दो नई बसों को दिल्ली मार्ग पर संचालित किया जाएगा। सहालग से पहले सभी बसों में खामियां दूर करने के निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को दिए हैं।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि रोडवेज यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के साथ आय बढ़ाने के लगातार प्रयास कर रहा है। इस क्रम में अब डिपो में पुरानी बसों की नीलामी के साथ नई बसों का आना शुरू हो गया है। अब डिपो द्वारा नई बसों के सहारे आमदनी को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। डिपो में आई दो नई बसों को हाथरस से आगरा व दिल्ली मार्ग पर चलाया जाएगा। आरएम सतेंद्र वर्मा का कहना है कि दो नई बसें आई हैं। उनको हाथरस से आगरा होते हुए दिल्ली के लिए चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed