{"_id":"66468966bb5e287b89058df4","slug":"nephew-dies-uncle-injured-in-road-accident-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100633-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल
Fri, 17 May 2024 04:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:02 AM IST
सार
चाचा-भतीजा बाइक से अकराबाद से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच रात करीब साढ़े दस बजे जैसे ही उनकी बाइक करहला रोड पर कुआं गांव के निकट रजबहा के पास पहुंची, किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक राघवेंद्र
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
करहला रोड पर 15 मई की रात बाइक सवार चाचा भतीजे को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और चाचा को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां से चाचा को एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
गांव जुझारपुर निवासी राघवेंद्र पुत्र करतार सिंह यादव 15 मई की रात अपने चाचा पप्पू सिंह के साथ बाइक से अकराबाद से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच रात करीब साढ़े दस बजे जैसे ही उनकी बाइक करहला रोड पर कुआं गांव के निकट रजबहा के पास पहुंची, किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर परिजनों के साथ गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए अकराबाद सीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने 32 वर्षीय घायल राघवेंद्र को मृतक घोषित कर दिया। घायल पप्पू को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिवार के अशोक यादव ने बताया है कि मृतक राघवेंद्र अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को रोते बिलखते छोड़ गया है।
विज्ञापन