फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nempal Beena and Satendra

Aligarh: नेमपाल चाहता था कि उसके पास लौट आए बीना, समझाया, नहीं लौटी, जब मांगने लगी अपनी संपत्ति, कर दी हत्या

Sun, 08 Sep 2024 03:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 08 Sep 2024 03:42 PM IST
सार

नेमपाल चाहता था कि उसकी पत्नी बीना उसके पास वापस लौट आए। उसने उसे काफी समझाया भी था। लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इतना ही नहीं जो प्लॉट कभी नेपाल ने बिना के नाम से खरीदे थे, वह उस पर भी अपना हक जमाते हुए वापस मांग रही थी।

विज्ञापन
Nempal Beena and Satendra
मृतका बीना, आरोपी पति नेमपाल और प्रेमी सतेंद्र - फोटो : मृतका फाइल फोटो

विस्तार

नेमपाल चाहता था कि उसकी पत्नी बीना उसके पास वापस लौट आए। उसने उसे काफी समझाया भी था। लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इतना ही नहीं जो प्लॉट कभी नेपाल ने बिना के नाम से खरीदे थे, वह उस पर भी अपना हक जमाते हुए वापस मांग रही थी। इसी को लेकर विवाद बड़ा और नेमपाल ने बीना की हत्या कर दी।

विज्ञापन


अब तक जांच में यह उजागर हुआ है कि बेटे का पीलिया बिगड़ने पर उसने अपनी मां को बताया। इस पर महिला सत्येंद्र के साथ रात में ही शहर में आ गई। सतेंद्र अपने किसी ठिकाने पर रुक गया और महिला बेटे के पास पहुंच गई। सुबह बेटे को अस्पताल ले जाया गया। इस बीच रात में दंपती में झगड़ा भी हुआ। उसकी वजह वही तीन प्लाट थे, जिनके कागज महिला मांग रही थी। पति देना नहीं चाह रहा था।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस जांच करती हुई
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर के क्वार्सी होली चौक में शनिवार दोपहर जब सूचना पर पहुंची लैपर्ड के दो कर्मचारियों के सामने गोली चली और महिला घायल होकर गिर गई तो पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। पहले तो वे बदहवाश हालत में खुद को बचाने के लिए इधर उधर भागे। मगर जब उन्हें लगा कि एक ही गोली चली है, तो उन्होंने जैसे तैसे आरोपी को काबू किया और फिर थाने पर खबर देकर कोतवाल सहित अन्य अधिकारी बुलाए। तब जाकर उसे हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। पूछताछ में पता चला है कि त्रिकोणीय प्यार में संपत्ति ने खूनी खेल का तड़का लगाया है।

अस्पताल में मिला था सत्येंद्र

दंपती की शादी के बाद महिला के कुछ वर्ष पहले किसी अन्य से संबंध थे। लेकिन किसी तरह पति ने उसे मनाकर समझाया। इसी बीच महिला क्वार्सी के एक निजी अस्पताल में काम करने लगी। मई माह में किसी मरीज की तीमारदारी में पहुंचे सतेंद्र से उसकी मुलाकात हुई। खुद से करीब चार-पांच वर्ष कम उम्र के सतेंद्र के प्यार में वह फंस गई। दोनों में रिश्ते हो गए और फिर साथ रहने की कसम खाई। अपने किशोर उम्र बेटे व पति को छोड़कर दोनों अतरौली जाकर साथ रहने लगे। इस पर पति ने पुलिस में शिकायत की। क्वार्सी पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को बुलाया भी। मगर महिला ने यह कहकर पुलिस को शांत कर दिया कि वह अपनी मर्जी से सतेंद्र के साथ रह रही है और उसी के साथ रहेगी।

तीन माह से साथ काम कर रहे थे दोनों
पुलिस जांच में सामने आया है कि तीन माह पहले महिला सतेंद्र के साथ नोएडा जाकर बस गई। दोनों ने पहले लिव इन में रहना शुरू किया। फिर कोर्ट मैरिज भी कर ली। इस बीच दोनों ने फरीदाबाद के किसी निजी अस्पताल में काम भी करना शुरू कर दिया। इस बीच महिला अपने बेटे के संपर्क में रही और फोन पर बेटे से बात करती रही।
इसी तमंचे से की हत्या
ढाई वर्ष पहले से था नेपाल के पास तमंचा
पुलिस जांच में पता चला है कि नेमपाल के पास यह तमंचा ढाई वर्ष से था। हत्या के बाद तमंचा, खोखा व तीन कारतूस बरामद किए हैं। उसने इसे किसी से खरीदना स्वीकारा है। इन तथ्यों के बाद पुलिस यही मान रही है कि ये इंतजाम साजिश के तहत रखे गए थे।

पुलिस सवाल करती इससे पहले चला दी गोली
इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी मोहल्ले के लोगों की बातों पर गौर करें तो पति पत्नी में रात को भी झगड़ा हुआ। सभी ने आवाजें सुनीं। सुबह बेटे को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद दोपहर में घटना से कुछ देर पहले फिर विवाद शुरू हुआ। इसी बीच सत्येंद्र अपने साथ पुलिस लेकर दरवाजे पर आया। पुलिस के आने पर महिला अंदर से चीखते हुए बाहर आई और पुलिस अभी उससे कोई सवाल जवाब कर पाती, तभी अंदर से दरवाजे के पीछे से नेमपाल ने गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed