{"_id":"57781efd4f1c1bae7879a80c","slug":"neither-the-shopkeeper-beaten-to-free-dumplings-sabotage","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त में रसगुल्ले न दिए तो दुकानदार को पीटा, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त में रसगुल्ले न दिए तो दुकानदार को पीटा, तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
दुकान में की गई ताोड़फाोड़
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
मुफ्त में रसगुल्ला न देने पर हमलावरों ने गोंडा मोड पर एक मिठाई की दुकान पर जमकर तोड़फोड़ की और दुकानदार को पीट डाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक युवक को गिरफ्तार करते हुए अन्य आरोपियों के खिलाफ माला दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले संवेदनशील इलाके में घटना होने और मौके पर भाजपा नेताओं के पहुंचने पर पुलिस अलर्ट हो गई।
खैर रोड निवासी संजय वार्ष्णेय की गोंडा मोड़ पर बृजवासी स्वीट्स के नाम से दुकान है। शनिवार दोपहर में क्षेत्र का ही आसिफ व बबलू अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और रसगुल्लों को लेकर उसके पैसे देने से मना कर दिया। इसका दुकानदार ने विरोध किया। इस पर आरोपी युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट करते हुए दुकान में जमकर तोड़फोड़ कर दी। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया। गोंडा मोड़ संवेदनशील क्षेत्र है इसलिए भाजपा नेता मौके पर पहुंच गये। खबर मिलते ही एसओ देहलीगेट अनुज कुमार मय फोस मौके पर पहुंचे। एक आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा अन्य आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। इलाके के लोगों का कहना है कि आरोपी युवक क्षेत्र के दुकानदारों के साथ इसी तरह की हरकतें करते हैं। थाने पहुंचे भाजपाइयों में विवेक सारस्वत, मानव महाजन, तेजप्रकाश, अतुल राजाजी, नितिन सुपारी आदि थे।