फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Neighbour started fighting on the name of Barfi while celebrating 

बेटे के जन्म की खुशी में बंट रही थीं मिठाइयां, बर्फी का नाम आते ही मच गया बवाल

Tue, 02 Jul 2019 04:16 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 02 Jul 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
Neighbour started fighting on the name of Barfi while celebrating 
मारपीट में घायल लोग - फोटो : Amar Ujala

अलीगढ़ में एक परिवार को बेटे का जन्म होने की खुशी में मिठाई बांटना महंगा पड़ गया। बेटा पैदा होने की खुशी में मिठाई बांटने के कारण वहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान चार लोग घायल हो गए, जिन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


घटना अलीगढ़ के थाना चंदौस स्थित नगला पदम गांव की है। यहां गांव के निवासी मोनू की पत्नी पूजा ने एक बच्चे को जन्म दिया। बेटे का जन्म होने के कारण घर और आस-पास के लोग खुशियां मना रहे थे। इसी दौरान मोनू के परिवार वालों की ओर से लड्डू और बताशे बंटवाए जा रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने चुटकी लेते हुए कह दिया कि लड्डू और बताशे की जगह 'बर्फी ' बंटवा देते तो मिठास और स्वाद बढ़ जाता।
विज्ञापन


बस फिर क्या था, बर्फी मिठाई का नाम सुनते ही वहां मौजूद एक युवक ने एतराज शुरू कर दिया। मामला एतराज और विरोध से बढ़ते हुए मार-पीट तक पहुंच गया और दोनों पक्ष के लोग आपस में बुरी तरह भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल एतराज करने वाला युवक मोनू का पड़ोसी है, और उसकी पत्नी का नाम भी बर्फी है। वहां एतराज करने वाले युवक के बच्चे भी मौजूद थे, जिन्होंने मिठाई बंटवाने वाले परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जान बूझकर हमारी मां का नाम लेकर मिठाई बंटवाने की बात की जा रही है। 


इन सब के बाद ही दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया और जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। घायल पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी देखें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed