{"_id":"6320da4b9a92fd0db53bbea8","slug":"neighbor-s-child-kidnapped-for-ransom-of-1-5-lakh-five-arrested-city-office-news-ali300307859","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख की फिरौती के लिए पड़ोसी का बच्चा अगवा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख की फिरौती के लिए पड़ोसी का बच्चा अगवा, पांच गिरफ्तार
सार
मडराक क्षेत्र के गांव बढ़ौती फतेह खां से पड़ोसी ने डेढ़ लाख रुपये की फिरौती के लिए पांच वर्षीय बच्चा अगवा कर लिया।छोटा बेटा पांच वर्षीय मनी सोमवार को पढ़ने गांव के ही स्कूल में गया।
विज्ञापन
बच्चे के अपहरण में पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : CITY OFFICE
विस्तार
मडराक क्षेत्र के गांव बढ़ौती फतेह खां से पड़ोसी ने डेढ़ लाख रुपये की फिरौती के लिए पांच वर्षीय बच्चा अगवा कर लिया। सोमवार दिन में हुई इस सनसनीखेज वारदात की खबर पुलिस को रात साढ़े नौ बजे मिली। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से मध्य रात्रि में ही बच्चे को सकुशल बरामद कर पड़ोसी सहित पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए। मंगलवार को इन सभी को जेल भेजा गया है। अभी इनका आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है।
घटनाक्रम के अनुसार, गांव बढ़ौती फतेह खां निवासी कारपेंटर राजेश दो बच्चों के पिता है। छोटा बेटा पांच वर्षीय मनी सोमवार को पढ़ने गांव के ही स्कूल में गया। मगर कुछ देर में ही पेट में दर्द होने पर घर आ गया। इस पर उसकी मां दवा खिलाने के बाद उसे स्कूल छोड़ आई। दो बजे छुट्टी होने के बाद मनी अपने बड़े भाई के साथ घर के लिए चला, मगर वह स्कूल के पास ही बने पार्क में खेलने लगा और बड़ा भाई घर पहुंच गया। इसी बीच उसे अगवा किया गया।
शाम पांच बजे तक बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने तलाशना शुरू किया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी। रात करीब 9:10 बजे राजेश के मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें उससे बच्चे के अपहरण की बात कहते हुए डेढ़ लाख रुपये फिरौती मांगी गई। इस पर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी पर पुलिस ने सर्विलांस व एसओजी टीम को सक्रिय किया।
विज्ञापन
इसी प्रयास में गांव के चमन का नाम बच्चे के अपहरण में सामने आया। पुलिस ने परिजनों के माध्यम से रकम देने के बहाने अपहरणकर्ताओं को मध्य रात्रि करीब दो बजे शहर में हाथरस अड्डा के पास बुलाया, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी चमन, साथी दौलारा निरपाल के अखिलेश, खेड़िया ख्वाजा बुद्धा के आकाश, गुड्डू व सचिन को गिरफ्तार कर लिया। उनसे बच्चा भी बरामद किया गया। इस दौरान तीन बाइक, दो तमंचे, 13 कारतूस व 5 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिवार व पुलिस ने राहत महसूस की।
- सोमवार रात मिली बच्चे के अपहरण व फिरौती वसूली की कॉल की खबर को गंभीरता से लिया गया। सीओ इगलास की अगुवाई में टीमों को लगाया गया। तीन घंटे के प्रयास के बाद आरोपी ट्रेस कर लिए गए और सभी को गिरफ्तार कर बच्चा सकुशल बरामद किया गया। आरोपियों को जेल भेजा गया है। बाकी जांच जारी है।
- पलाश बंसल, एसपी देहात