फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Neharu was Muslim, Deepika Can Everything for Money

नेहरू थे मुसलमान, पैसे के लिए कुछ भी कर सकती हैं दीपिका : रघुराज

Sat, 11 Jan 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Neharu was Muslim, Deepika Can Everything for Money
भवन सन्निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष ठा. रघुराज सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस, सिने तारिका दीपिका पादुकोण और एएमयू छात्रों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेहरू कोई ब्राह्मण गोत्र नहीं है। वे मूल रूप से मुसलमान थे। उनके पूर्वज अफगानिस्तान से भारत आए और जम्मू कश्मीर से आगरा होते हुए इलाहाबाद तक पहुंचे। दीपिका पादुकोण का बारे में उन्होंने कहा कि वे पैसे और प्रचार के लिए कुछ भी कर सकती हैं। एएमयू छात्रों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि सुधर जाएं नहीं तो महीनों जमानत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

रघुराज सिंह ने कहा कि नहरों के पास रहने के कारण नेहरू कहलाए। इसलिए इन्होंने बाद में पंडित आगे लगाना शुरू किया। सन 1857 से पहले हिंदू मुसलमान फसाद नहीं हुआ, लेकिन इनके राजनीति में आते ही फसाद शुरू हो गया। जम्मू कश्मीर का अब्दुल्ला परिवार और इनका परिवार एक है। कांग्रेस शासन में कई घोटाले हुए जिसकी रकम अगर देश में लगती तो और विकास होता। दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने के सवाल पर बोले कि बॉलीवुड में दाउद खां जैसे डॉन का पैसा लगा है। दीपिका पादुकोण जैसी कलाकार उनके प्रोग्राम में नाचने जाती हैं। इसलिए ये पैसे और प्रचार के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एएमयू के छात्र मोदी और योगी की कब्र खोदने के नारे लगा रहे हैं। वह दिशा भटक गए हैं। रघुराज ने छात्रों को चेतावनी दी कि छात्र सुधर जाएं नहीं तो देशद्रोह के मामले में महीनों जमानत नहीं मिलेगी। छात्रों को समझना होगा कि रोहिंग्या मुसलमान राक्षसी प्रवृत्ति के हैं। वह इंसान को ही काट कर खा जाते हैं। एएमयू के छात्र हिंदुस्तान के मुसलमानों को ही अपना भाई मानें। किसी की हैसियत नहीं कि कोई नागरिकता कानून में कोई परिवर्तन करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed