फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Negotiations will be held today between lawyers and the administration

Aligarh News: वकीलों और प्रशासन के बीच आज होगी समझौता वार्ता

Sat, 22 Mar 2025 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 22 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Negotiations will be held today between lawyers and the administration
नायब तहसीलदार की ओर से वकील प्रवीण शर्मा पर दर्ज मुकदमे के विरोध में आंदोलित वकीलों और प्रशासन के बीच शनिवार को समझौता वार्ता होगी। शुक्रवार को जनपद के विभिन्न तहसीलों के वकीलों के प्रतिनिधि मंडल ने मंडलायुक्त से मिलकर अपना पक्ष रखा था।
विज्ञापन

एसडीएम महिमा चौधरी ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार की सुबह 11 बजे अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर मामले का हल निकाला जाएगा। वहीं शुक्रवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहकर एसडीएम कार्यालय के सामने वकीलों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

13 मार्च को नायब तहसीलदार की ओर से प्रवीण शर्मा के विरुद्ध अभद्र व्यवहार, सरकारी काम में हस्तक्षेप करने, अभ्रद भाषा में धमकाने आदि आरोपों के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके विरोध में यहां वकीलों ने धरना शुरू किया, जिसमें जिले भर के वकील शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दि सिविल बार एसोसिएशन खैर के अध्यक्ष अमरपाल सिंह, महामंत्री संजय सारस्वत, चेयरमैन शिशुपाल शर्मा, बलबीर सिंह दिसवार, बृजवासी लाल, चौधरी सत्येंद्र सिंह सहित इगलास, गभाना, कोल तहसील व दीवानी अलीगढ़ के अधिवक्ता हरिमोहन ने बार एसोसिएशन कमिश्नरी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में मंडलायुक्त से मुलाकात की। वहां पर सभी ने अपना पक्ष रखा। इस पर मंडलायुक्त ने एसडीएम से बात कर वकीलों के साथ वार्ता करने की बात कही।

वहीं शुक्रवार को धरने में प्रेमपाल शर्मा, मदन मोहन गौतम, भगवती प्रसाद पाली, ललित मिश्रा, रामगोपाल शर्मा, पंकज शर्मा, मुकेश कुशवाहा, विजय शर्मा, चंद्रभान सिंह, देवेंद्र सिंह, राजकुमार, शर्त कुमार मालान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed