फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Negotiations of Mandi Administration and Ashtias failed, strike continues

मंडी प्रशासन और आढ़तियों की वार्ता विफल, हड़ताल जारी 

Sun, 19 May 2019 01:59 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 19 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
Negotiations of Mandi Administration and Ashtias failed, strike continues
धनीपुर मंडी के आढ़तियों एवं मंडी प्रशासन की वार्ता - फोटो : Amar Ujala
गीला और खराब गेहूं भी सरकारी रेट 1840 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से लेने की बाध्यता का विरोध जता रहे धनीपुर मंडी के आढ़तियों एवं मंडी प्रशासन की शनिवार को हुई वार्ता दोनों पक्षों के अड़ियल रुख के कारण विफल हो गई। प्रशासन ने आढ़तियों की आक्शन की मांग को ठुकरा दिया और सरकारी दामों पर ही गेहूं खरीदने की बात पर अड़े रहे। इससे नाराज आढ़तियों ने हड़ताल जारी रखने का ऐलान कर दिया। 
विज्ञापन


मंडी सचिव ने आढ़तियों को 1840 रुपये क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीद करने के आदेश दिये हैं। चाहे वह गेहूं किसी भी क्वालिटी का क्यों न हो। इसके विरोध में मंडी आढ़ती शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मतगणना में मात्र पांच दिन शेष हैं। ऐसे में आढ़तियों की हड़ताल प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गई है।
विज्ञापन


गत दिवस डिप्टी डायरेक्टर मंडी नरेंद्र देव मलिक ने आढ़तियों से वार्ता कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया था और मतगणना तक हड़ताल स्थगित करने की अपील की, लेकिन आढ़ती नहीं माने। शनिवार को एक बार फिर डिप्टी डायरेक्टर मंडी एवं मंडी सचिव ने गल्ला व्यापार कल्याण समिति के बैनरतले हड़ताल कर रहे आढ़तियों से बात की। लेकिन दोनों पक्ष अपनी अपनी बात पर अड़े रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी अध्यक्ष सुरेश चंद्र लोधी ने बताया कि हमने अफसरों को आक्शन कराने का विकल्प दिया था। स्पष्ट कहा था कि आक्शन के बाद जो भी रेट फाइनल हों, उनके हिसाब से गेहूं खरीद की छूट दी जाय। इसे माना नहीं गया। हम भी व्यापार करने बैठे हैं, खराब या सड़ा गला गेहूं खरीदेंगे तो व्यापार कैसे चलेगा।


इस वजह से सभी आढ़तियों ने सर्वसम्मति से हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। इस मौके पर ठा. मनोज सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, हरिओम पंडित, राजकुमार मित्तल, सुनील अग्रवाल, ठा. राकेश प्रताप सिंह, प्रदीप गर्ग, सौरभ गर्ग, दिनेश अग्रवाल, बाबी, मोनू, रतन, सुरेश फौजी, धर्मवीर, अजय आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed