फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Negligence in thermal screening, people complaint to DM.

थर्मल स्क्रीनिंग की एवज में नाम-पता दर्ज कर पूरी की खानापूर्ति, डीएम से शिकायत

Mon, 20 Apr 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Negligence in thermal screening,  people complaint to DM.
जिला प्रशासन कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम को हर दिन नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में लगा है। मगर, जिम्मेदार इस काम को पलीता लगाने में लगे हैं। थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य करने गांधी पार्क इलाके के बी दास कंपाउंड में पहुंची डेडिकेटिड मेडिकल टीम पर आरोप लगा है कि वह सिर्फ लोगों के नाम और पते दर्ज कर खानापूर्ति कर रही थी। लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से की तो वह रविवार को समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग पर बिफर पड़े। उन्होंने विभाग को जमकर फटकार लगाने के साथ ही टीमों को नियमानुसार थर्मल स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए। इधर, इस शिकायत की समीक्षा में यह भी बात सामने आई की टीम को बिना प्रशिक्षण के क्षेत्रों में चेकअप के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

बी दास कंपाउंड में स्वास्थ्य टीमों के द्वारा सही से कार्य नहीं किया जाने पर डीएम ने कहा कि इससे यह प्रतीत होता है कि स्वास्थ्य टीमों को अच्छे से प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। इस संबध में उन्होंने समस्त थानावार मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में कार्य कर रहीं स्वास्थ्य टीमों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाना सुनिश्चित कराया जाए। स्वास्थ्य टीमों को दो तरह की उपचार किट दी गई है, जिसमें एक किट स्वास्थ्य टीम के लिए तथा दूसरी किट जिसमें पैरासीटामोल, विटामिन सी, मल्टीविटामिन, मास्क आदि सामिग्री हैं। उसे स्वास्थ्य परीक्षण के समय सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए उपयोग कराना है।
विज्ञापन

इन कीटों का स्वास्थ्य टीम स्वास्थ्य परीक्षण करते समय सही से प्रयोग करें। इसके साथ ही बाहर से आए व्यक्ति की सूची भी टीमों के द्वारा बनाई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों के स्वास्थ्य के चेकअप का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग को दिया गया है। इसमें लापरवाही की आगे से शिकायत मिली तो कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी तैयार रहें। इस दौरान बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी नगर, प्रशासन, वित्त एवं राजस्व, नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप श्रमायुक्त, पीडीए, जिला पंचायतीराज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, समस्त मजिस्ट्रेट, जीएम डीआईसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed