फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Negligence in making golden card

गोल्डन कार्ड में बनाने में लापरवाही आशा-एमओआईसी का वेतन रोका

Wed, 24 Feb 2021 01:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Negligence in making golden card
आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में गोल्डन कार्ड बनाने की खराब स्थिति पर मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने जिले की सभी आशाओं व एमओआईसी का वेतन रोक दिया है। साथ ही जन सेवा केंद्र संचालकों पर भी लापरवाही का आरोप लगा है। इसकी जांच का जिम्मा एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल को सौंपा गया है।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट परिसर में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। डीएम ने सीएमओ से आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड की जनपद में प्रगति जानी। इसमें पाया गया कि जिला 57वें स्थान पर है। सबसे खराब स्थिति गंगीरी ब्लाक की है। इस पर डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा, सहायिकाओं की टीम बनाई जाए। यह सभी सूची के अनुसार, पात्र लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व भारत सरकार के सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर लेकर जाएंगी, वहां उनका गोल्डन कार्ड बनवाएगी। इसके लिए 5-5 गांव का क्लस्टर जारी किया जाए। सीएमओ व जिला कार्यक्रम अधिकारी इनका पर्यवेक्षण करेंगे। साथ ही उन्होंने आशा व एमओआईसी की भूमिका को लापरवाही पूर्वक पाया तो इन सभी का वेतन अगली समीक्षा बैठक तक रोक दिया है। डीएम ने कहा कि सुधार न होने तक किसी का भी वेतन जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड बनाने में सीएससी के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर की भी लापरवाही पाई गई है, इसके लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व को उनकी जांच का जिम्मा सौंपा है। एक सप्ताह में रिपोर्ट देंगे। जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित सीएससी का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री मातृ वय वंदना योजना एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की खराब प्रगति पर योजनाओं के नोडल अधिकारी डॉ. एसपी सिंह व डॉ. दुर्गेश कुमार को चेतावनी जारी की गई है। सीएचसी अकराबाद पर प्रसवों की संख्या कम होने पर नाराजगी जाहिर की। बैठक में एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एडीएम न्यायिक राकेश कुमार पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी तथा एसीएमओ, एमओआईसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed