{"_id":"59f0ea434f1c1b86698b790a","slug":"neeraj-invites-amitabh-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज ने अमिताभ को दिया न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरज ने अमिताभ को दिया न्यौता
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Thu, 26 Oct 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध गीतकार पद्मभूषण गोपाल दास नीरज ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला को पत्र लिखकर उन्हें मंगलायतन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है।
नीरज इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं। पत्र में कहा गया है कि नवंबर और दिसंबर में से जो भी आपको उपर्युक्त समय हो उसकी तारीख हमें दे दें। जिससे उन्हीं तारीख में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा सके।
इस पत्र का एक खास पहलू यह है कि नीरज ने अमिताभ बच्चन को अमित कहकर संबोधित करते हुए लिखा है कि मैंने बच्चन जी (अमिताभ के पिता) के साथ कई बार कवि सम्मेलनों में मंच साझा किया है। उनकी मुझसे गहरी आत्मीयता थी। मैं जब मुंबई रहा तब अक्सर उनसे मेरी मुलाकात होती थी। पत्र में कहा गया है कि अगर वह चाहेंगे तो दिल्ली एयरपोर्ट से अलीगढ़ तक हेलीकाप्टर से आने और जाने की व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में अमिताभ बच्चन को मानद डीलिट उपाधि प्रदान करने की पेशकश की गई है। उन्होंने लिखा है कि हमारे विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति रहे महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी, ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील सिंह, योगेश्वर दत्त, शटलर साइना नेहवाल, शूटर गगन नारंग आदि आ चुके हैं।
आपके यहां पर आने से नौजवान विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा। नीरज ने बताया कि जया बच्चन, अभिषेक और अमिताभ से उनकी व्यक्तिगत मुलाकात है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि अमिताभ यहां के लिए समय अवश्य निकालेंगे।