फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   NCC cadet's education will continue: Sapra

एनसीसी कैडेट की पढ़ाई रहेगी अनवरत जारी : सपरा

Sun, 16 Dec 2018 01:32 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 16 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
NCC cadet's education will continue: Sapra
सपरा - फोटो : Rupesh
एडीजी एनसीसी उत्तर प्रदेश एके सपरा ने कहा कि एनसीसी कैडेट बिना व्यवधान के अपनी पढ़ाई अनवरत जारी रख सकेंगे। ऐसी तैयारी में एनसीसी उत्तर प्रदेश महानिदेशालय जुट गया है। महानिदेशालय प्रयास में है कि कैडेट की परेड रविवार, सर्दी, गर्मी व लंबी अवधि तक पड़ने वाली छुट्टियों में हो, जिससे उनकी पढ़ाई और परेड दोनों हो सके।
विज्ञापन


 वे शनिवार को एएमयू के ब्वॉयज पालीटेक्निक के सभागार में आयोजित कई जिलों से आए करीब 400 गर्ल्स व ब्वॉयज कैडेट्स से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में एनसीसी नगर बनेगा। इसकी कवायद शुरू हो चुकी है। जब एनसीसी नगर वजूद में आएगा, तो यह उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ पहला जिला होगा, जहां एनसीसी नगर होगा। तेजी से प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


एनसीसी नगर में कैडेट के कैंप लगेंगे और ट्रेनिंग होगी। एडीजी ने कहा कि कैडेट में कम्युनिकेशन स्किल की कमी देखने को मिलती है, जो ठीक नहीं है। जल्द ही इसमें भी सुधार की कवायद होगी। परेड के दौरान उन्हें कम्युनिकेशन स्किल में मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। ताकि वह भविष्य में इसका फायदा उठा सकें। फौज में अंग्रेजी बोलचाल की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैडेट को लंबे अरसे से वर्दी नहीं मिली है। जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि सीमा पर चौकसी रहती है। जवान चौकन्ने रहते हैं। अगर कोई घुसपैठिया आ जाता है, तो उसकी धरपकड़ भी हो जाती है। इस अवसर पर ब्रिग्रेडियर संजय खन्ना, कर्नल एनएम शर्मा, कर्नल नरेंद्र यादव, कर्नल टीएस दलाल, मेजर प्रमोद कुमार श्रोती, कैप्टन एके सिंह सहित खुर्जा, फतेहगढ़, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ के कैडेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed