{"_id":"600ed0dc8ebc3e089e4d2f11","slug":"national-voters-day-city-office-news-ali2546498154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई जगहों पर कम मतदान लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं : रजिस्ट्रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई जगहों पर कम मतदान लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं : रजिस्ट्रार
विज्ञापन
मतदान प्रणाली के प्रति शपथ ग्रहण करते एएमयू के सभी अधिकारी पर स्टाफ के लोग
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक में सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति निष्ठा की शपथ ली। इस अवसर पर एएमयू के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद (आईपीएस) ने कहा कि बिना किसी भय या लालच के मतदान करना लोकतांत्रिक प्रणाली का एक बुनियादी हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर लोग कम वोट करते हैं जो लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है। इस संबंध में लोगों को जागरूक किए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने स्वयं शपथ ली और अन्य को भी शपथ दिलाई। जिसमें संबोधन किया कि हम, भारतीय नागरिक, लोकतंत्र में विश्वास करते हैं और अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनावों की परंपरा को बनाए रखने और धर्म, जाति, भाषा अथवा पंथ के भेदभाव के बिना प्रत्येक चुनाव में भाग लेने की शपथ लेते हैं। हम किसी लालच से प्रभावित हुए बिना मतदान करेंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालय के अन्य विभागों और कॉलेजों में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूनानी चिकित्सा संकाय में स्त्री एवं बाल रोग विभाग की अध्यक्ष, प्रो. सबुही मुस्तफा ने सभी शिक्षकों, पीजी छात्रों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
भाषा विज्ञान विभाग में अध्यक्ष प्रो. एमजे वारसी ने, अरबी विभाग में प्रो. फैजान अहमद ने, रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस एप्लीकेशंस विभाग में डॉ. हारिस हसन खान ने तथा वीेमेंस कॉलेज में प्रिंसिपल प्रो. नईमा गुलरेज ने शपथ दिलाई। सेंटर फार डिस्टेंस एंड ऑनलाइन लर्निंग में निदेशक प्रो. नफीस अहमद अंसारी ने भी मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। बेगम सुल्तान जहां हाल में प्रोवोस्ट डॉ. सायरा महनाज ने मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर वार्डन डॉ. देव श्री, डॉ. निगहत, डॉ. शीना, डॉ. शाजिया, डॉ. सना, डॉ. फरहीन और डॉ. नाजिया उपस्थित थे। एएमयू सिटी गर्ल्स हाई स्कूल में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मतदाता जागरूकता पर बल दिया गया। प्रिंसिपल डॉ. एम आलमगीर सहित अन्य शिक्षकों एवं गैर शिक्षक कर्मियों ने शपथ ली।