{"_id":"600dcb578ebc3e2e772bc820","slug":"national-voters-day-city-office-news-ali2546252125","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज, 10 युवा वोटरों का होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज, 10 युवा वोटरों का होगा सम्मान
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से आज 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर कृष्णांजलि सभागार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। साथ ही 10 युवा मतदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
एडीएम सिटी राकेश मालपाणी ने बताया कि हर्ष-उल्लास के साथ मतदाता दिवस मनाया जाएगा। जनपद के प्रत्येक बूथ पर और विभिन्न स्तरों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने वाले मतदाताओं को शपथ भी दिलाई जाएगी। मतदाता दिवस के अवसर पर युवा, महिला वर्ग को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
छात्र, छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाने के साथ ही जनपदीय स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन, वाद विवाद प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता आदि आयोजन के साथ प्रभात फेरी व जागरूकता रैली का भी आयोजन होगा। इसके साथ ही 10 युवा मतदाताओं का सम्मान किया जाएगा। वहीं, बीएलओ द्वारा अपने बूथ पर निर्वाचन, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, बीआरसी, स्कूल, कॉलेज, जिला मुख्यालय पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कराया जाएगा।