फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nari Shakti Vandan Sammelan in Gabhana, Aligarh

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: मंत्री-सांसद ने किया संबोधन, बोले- भाजपा सरकार में मिला महिलाओं का पूरा सम्मान

Sun, 29 Oct 2023 05:45 PM IST
चमन शर्मा अमित शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अमित शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 29 Oct 2023 05:45 PM IST
सार

अलीगढ़ के गभाना में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान, सांसद सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह लाला प्रधान ने महिलाओं को केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।

विज्ञापन
Nari Shakti Vandan Sammelan in Gabhana, Aligarh
सम्मेलन में संबोधित करते हुए अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में गभाना के श्याम मैरिज होम में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान, सांसद सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह लाला प्रधान ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित करते हुए अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने कहा कि पहले की सरकारों में नारी को अबला के रूप में देखा जाता था, लेकिन भाजपा सरकार ने नारी को सशक्त करने का काम किया है। अब नारी अपनी शक्ति को पूरी तरह पहचान गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की समृद्धि, सम्मान का मार्ग प्रशस्त हुआ। महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पित योजना के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, आर्थिक दृष्टि समृद्धि की पूरी व्यवस्था निहित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत

राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने कहा कि  भाजपा सरकार में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।  भाजपा  जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरिता महेश्वरी, शिवनारायण शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन गौरव शर्मा ने किया। 

ये रहे मौजूद
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में  पूर्व विधायक  रामसखी कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख सीमा सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्पलता सिंह, मंजू शर्मा, दीप माला जादौन, महेश शर्मा, विजय कुमार सिंह, विपिन सिंह, दलवीर सिंह, सुबोध चौधरी, नरेंद्र शर्मा, अशोक आजाद, श्याम सुंदर वशिष्ठ,हिमांशु माहेश्वरी,भुवनेश गोयल,सतपाल सुमन,  कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed