फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Namo's going to be leaving, his bad day coming: Mayawati

जा रहे हैं नमो वाले, आ रहे उनके बुरे दिन: मायावती

Tue, 16 Apr 2019 01:41 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 16 Apr 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
Namo's going to be leaving, his bad day coming: Mayawati
सभा को संबोधित करतीं मायावती। - फोटो : Rupesh
 बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि दिल्ली से नमो नमो वाले जा रहे हैं, जय भीम वाले आ रहे हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जमकर पक्ष लिया। वह सोमवार को महेश्वर इंटर कालेज मैदान में अलीगढ़ लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी अजीत बालियान और हाथरस सीट से प्रत्याशी रामजी लाल सुमन के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं।  
विज्ञापन

उन्होंनेे कहा कि भाजपा चुनावी सभा में पांच वर्षों की रिपोर्ट देने की बजाय गठबंधन पर बयानबाजी कर रही हैं। भाजपा वालेे गठबंधन की आंधी से डर गए हैं। इसीलिए वे अखिलेश के बारे में बयानबाजी कर रहे हैं। अखिलेश के खिलाफ बोेलने वालों को खुद अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। अब इनके बुरे दिन आ रहे हैं। उन्होंने भाजपा के पांच वर्ष की तुलना कांग्रेस के पूर्ववर्ती शासनकाल से करते हुए दोनों पार्टियों पर बराबर से निशाना साधा।
विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस शासन में बोफोर्स तोप कांड हुआ था तो भाजपा कार्यकाल में राफेल विमान घोटाला सामने आया है। कांग्रेस की तरह ही भाजपा सरकार में सीबीआई और ईडी जैसी स्वायत संस्थाओं का दुुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने यहां वादा किया कि केंद्र में उनकी सरकार बनने पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व के अल्पसंख्यक स्वरूप को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को दो हजार या छह हजार देने की बजाए सीधे सरकारी और निजी संस्थानों में आरक्षण के नियमों से स्थायी नौकरी दी जाएगी। पदोन्नति में आरक्षण लाभ दिया जाएगा। समर्थकों को समझाया कि किसी भी तरह के प्रलोभन में न फंसे। ये भी कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की चौकीदारी करती रही। चौकीदार के जाने का समय आ गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed