{"_id":"6505c6fdba5b9701e502b987","slug":"names-of-51-schools-sent-to-the-government-under-pmshri-scheme-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमश्री योजना: शासन को भेजे 51 विद्यालयों के नाम, इन स्कूलों को बनाया जाएगा निजी विद्यालयों से बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमश्री योजना: शासन को भेजे 51 विद्यालयों के नाम, इन स्कूलों को बनाया जाएगा निजी विद्यालयों से बेहतर
Sun, 17 Sep 2023 03:47 AM IST
चमन शर्मा
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 17 Sep 2023 03:47 AM IST
सार
पीएमश्री योजना के तहत चयनित विद्यालय में पढ़ने-पढ़ाने की अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का पर्यावरण को लेकर बेहतर दृष्टिकोण बनाया जाएगा। पीएमश्री के विद्यालयों में फूलों की बगिया होगी। विद्यालयों में सोलर पैनल, पोषण वाटिका, प्लास्टिक मुक्त, जल संरक्षण सहित अन्य सुविधा होगी। विद्यालय में कक्षावार, विषयवार, शिक्षकवार समय सारिणी तैयार होगी, जिसको प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
PM-SHRI School
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अलीगढ़ में पीएमश्री योजना के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के 51 विद्यालयों के नाम शासन को भेजे गए हैं। इन विद्यालयों को निजी विद्यालयों से भी बेहतर बनाने की कवायद होगी। 2022-23 में पीएमश्री में 13 विद्यालय चुने गए थे। योजना में एक विद्यालय का कायाकल्प करने के लिए करीब एक करोड़ रुपये केंद्र सरकार से मिलते हैं।
विज्ञापन
पीएमश्री योजना के तहत चयनित विद्यालय में पढ़ने-पढ़ाने की अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का पर्यावरण को लेकर बेहतर दृष्टिकोण बनाया जाएगा। पीएमश्री के विद्यालयों में फूलों की बगिया होगी। पेड़-पौधे होंगे, जो विद्यालयों की खूबसूरती बढाएंगे। विद्यालयों में सोलर पैनल, पोषण वाटिका, प्लास्टिक मुक्त, जल संरक्षण सहित अन्य सुविधा होगी। विद्यालय में कक्षावार, विषयवार, शिक्षकवार समय सारिणी तैयार होगी, जिसको प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
2020 में शुरू हुई थी पीएमश्री योजना
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत पीएमश्री योजना शुरू हुई थी। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमएसएचआरआई) यानी पीएमश्री योजना शुरू की।
विज्ञापन
इन विद्यालयों के नाम प्रस्तावित
विकासखंड टप्पल, धनीपुर, जवां, गंगीरी, चंडौस, गोंडा, इगलास, खैर, लोधा, अतरौली, बिजौली, अकराबाद से चार-चार और नगर अलीगढ़ से तीन विद्यालयों के नाम पीएमश्री योजना के लिए शिक्षा विभाग ने प्रस्तावित किए हैं।
पीएमश्री के लिए शासन को 51 विद्यालयों के नाम भेजे गए हैं। पिछली बार 13 विद्यालय पीएमश्री योजना में शामिल थे। पीएमश्री के तहत विद्यालयों का कायाकल्प करना होता है। -डॉ. राकेश कुमार सिंह, बीएसए