फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nakshatra Park will be ready in Barola on the Japanese Miyawaki method

जापानी मियावाकी पद्धति पर बरौला में तैयार होगा नक्षत्र वन

Fri, 22 Jul 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Nakshatra Park will be ready in Barola on the Japanese Miyawaki method
शहर के ईशापुर कालोनी में जापान की मियावाकी पद्धति पर तैयार किए गए पार्क के बाद अब बरौला में इसी पद्धति के तहत नक्षत्र वन तैयार होगा। नगर निगम ने इसके लिए गड्ढे खोदे जाने का काम शुरू कर दिया है। नक्षत्र वन में विभिन्न प्रजातियों के 3000 छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। वहीं शहर में कुछ जगहों पर बेस्ट ग्रीन एरिया व ग्रीन बेल्ट तैयार करने की योजना भी तैयार की गई है। इन सभी प्रोजेक्टों को अगस्त माह में पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान में नगर निगम को 8300 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसी के तहत शहर में कुछ ऐसे पार्क व इलाके विकसित किए जाएं जो लंबे समय तक चल सकें। अभियान की शुरुआत करते हुए मियावाकी पद्धति पर ईशापुर आवासीय कालोनी में पार्क बनाया गया। इसका शुभारंभ खुद नगर विकास मंत्री ने पिछले दिनों किया। इसी तर्ज पर अब एक नक्षत्र वन भी मियावाकी पद्धति पर बरौला में नगर निगम की जमीन पर तैयार किया जाएगा। वहीं एलमपुर, एटूजेड व चाऊताल में बेस्ट ग्रीन एरिया विकसित किया जा रहा है, जहां कूड़े के मैदान के आसपास पौधे लगाकर उसे सुंदर बनाया जाएगा। क्वार्सी चौराहे से एटा चुंगी तक बाईपास में रजबहा की पटरी पर ग्रीन बेल्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

-शासन के निर्देशानुसार शहर में पौधरोपण अभियान जारी है। इस अभियान से जोड़कर कुछ ऐसे इलाके विकसित किए जा रहे हैं, जो शहर को सुंदर बनाएंगे। उनकी देखरेख का जिम्मा भी निर्धारित किया जाएगा। मियावाकी पद्धति आधारित नक्षत्र वन बहुत जल्दी विकसित होगा। -गौरांग राठी, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed