फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Muzaffarnagar business family lived in Aligarh for one and a half year due to fear of Jeeva

Aligarh News: जीवा के डर से डेढ़ साल अलीगढ़ में रहा मुजफ्फरनगर का कारोबारी परिवार, अब मिला सुकून

Thu, 08 Jun 2023 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 08 Jun 2023 01:54 AM IST
सार

एक प्लाट का बैनामा संजीव जीवा के रिश्तेदार अमित माहेश्वरी के पत्नी अनुराधा माहेश्वरी के नाम कराया और एक कार भी रख ली। एक दुकान पूर्व सभासद प्रवीण पीटर ने अपने नाम लिखवा ली थी। इसके बाद मनीष गुप्ता ने परिवार सहित अलीगढ़ रहना शुरू कर दिया। संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी सहित नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar business family lived in Aligarh for one and a half year due to fear of Jeeva
संजीव जीवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में मारे गए मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगस्टर संजीव जीवा की दहशत के चलते मुजफ्फरनगर के एक कारोबारी मनीष गुप्ता परिवार सहित करीब डेढ़ वर्ष तक अलीगढ़ में रहे थे। गत वर्ष मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी पर दर्ज कराई रिपोर्ट में उन्होंने इसका खुलासा भी किया था।

विज्ञापन


पटेल नगर निवासी मनीष गुप्ता ने का कहना था कि लक्ष्मण विहार नई मंडी निवासी सुनील गोयल से उन्होंने 2018 में डेयरी प्लांट का सौदा चार करोड़ एक लाख रुपये में किया था। उसमें पटेल नगर निवासी सचिन अग्रवाल को साझेदार रखा। सचिन अग्रवाल ने कोई भुगतान न कर आधी साझेदारी का दबाव बनाया। उन्होंने इंकार किया तो अमित गोयल उर्फ अमित बौना व अमित माहेश्वरी को उनके घर भेज कर फायरिंग कराई। इसके बाद उन्हें बंधक बनाकर 13 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन


एक प्लाट का बैनामा संजीव जीवा के रिश्तेदार अमित माहेश्वरी के पत्नी अनुराधा माहेश्वरी के नाम कराया और एक कार भी रख ली। एक दुकान पूर्व सभासद प्रवीण पीटर ने अपने नाम लिखवा ली थी। इसके बाद मनीष गुप्ता ने परिवार सहित अलीगढ़ रहना शुरू कर दिया। संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी सहित नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कुछ आरोपी गिरफ्तार किए गए और पुलिस ने जीवा के परिवार और उनके करीबियों पर शिकंजा कस दिया था। उनकी संपत्ति सीज की गई। इसके बाद कारोबारी परिवार ने भी वापस मुजफ्फरनगर चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed