{"_id":"5d7950338ebc3e0148602e3b","slug":"muslim-youths-pray-for-mohan-bhagwat-s-long-life-aligarh-news-ali2133191169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: संघ प्रमुख मोहन भागवत की लंबी आयु के लिए मुस्लिम युवकों ने की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: संघ प्रमुख मोहन भागवत की लंबी आयु के लिए मुस्लिम युवकों ने की दुआ
Thu, 12 Sep 2019 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
डॉ. मोहन भागवत के जन्मदिन पर चादरपोशी करते युवक
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत के 69 वें जन्म दिवस पर मुस्लिम युवकों ने उनकी लंबी आयु की दुआ की। देश में अमन-शांति की कामना के साथ-साथ निर्धन लोगों को भोजन कराया।
विज्ञापन
कठपुला स्थित बाबा बरछी बहादुर दरगाह पर मुस्लिम यूथ एसोसिएशन द्वारा चादरपोशी कर डॉ. मोहन भागवत की लंबी आयु और देश में अमन-चैन के लिए दुआ की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद आमिर रशीद ने कहा कि संघ कभी भी मुस्लिम विरोधी नहीं था। डॉ. मोहन भागवत चाहते हैं कि देश का मुसलमान शिक्षा हासिल कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वामपंथी और छद्म धर्मनिरपेक्ष दलों के बहकावे में आकर मुस्लिम संघ से दूर रहे। यही वजह है कि आजादी के बाद से लेकर आज तक मुसलमानों का जो विकास होना चाहिए, वह नहीं हो पाया। वक्त आ गया है कि मुसलमान संघ से जुड़कर राष्ट्र का उत्थान करें। इस मौके पर अजीमुद्दीन, फराज वली, सलमान, मोनू ठाकुर, रुकनुद्दीन, अब्बास हुसैन, कारी वसीम, शाहिद, शकील अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन