{"_id":"60637e0c8ebc3e8d0472976d","slug":"muskaan-changed-her-examination-center-city-office-news-ali2598942101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्कान ने 266 किमी दूर बदलवाया अपना परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्कान ने 266 किमी दूर बदलवाया अपना परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
राजा तिवारी
सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) 12वीं की परीक्षाएं चार मई से प्रस्तावित हैं। ऐसे में छात्र-छात्राएं अपनी तैयारी में लगे हुए हैं। इन तैयारियों के बीच शहर के ब्रिलिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12 की छात्रा मुस्कान सिंह ने 266 किमी दूर हरिद्वार में अपना परीक्षा केंद्र बदलवाया है। यह सुविधा सीबीएसई द्वारा ही दी गई थी।
शहर के ब्रिलिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा मुस्कान सिंह का परिवार अब रुड़की रहने लगा है। ऐसे में मुस्कान अलीगढ़ आकर परीक्षा देने में असमर्थ थी। मुस्कान ने अपने प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल को परीक्षा केंद्र बदलवाने का आवेदन किया। अलीगढ़ के विद्यालय नोएडा क्षेत्रीय कार्यालय से संचालित होते हैं। जबकि मुस्कान देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत हरिद्वार जिले में परीक्षा देना चाहती थीं। प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने छात्रा की समस्या को देखते हुए आवेदन स्वीकार किया और मुस्कान का परीक्षा केंद्र अलीगढ़ से 266 किमी दूर हरिद्वार जिले में स्थानांतरित कर दिया है। ऐसे में अब मुस्कान अपने घर के आसपास परीक्षा दे सकेगी।
सीबीएसई ने परीक्षा केंद्र बदलवाने की सहूलियत दी थी। मुस्कान ने आवेदन किया कि वह यहां परीक्षा देने में असमर्थ है। वह हमारे विद्यालय की ब्रिलिएंट छात्रा है। क्योंकि वह अब रुड़की में परिवार के साथ रह रही हैं। इसीलिए जायज समस्या को देखते हुए बोर्ड से कोआर्डिनेट कर परीक्षाकेंद्र बदलवा दिया है।
विज्ञापन
-श्याम कुंतैल, प्रधानाचार्य