फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Munnabhai caught in SSC CHSL exam

एसएससी की परीक्षा में पकड़ा गया मुन्नाभाई

Wed, 11 Aug 2021 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 11 Aug 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Munnabhai caught in SSC CHSL exam
आईटीएम कॉलेज करसुआ में एसएससी (सीएचएसएल) की सोमवार को हुई परीक्षा की द्वितीय पाली में एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। उसे पुलिस की हिरासत में दे दिया गया। पूछताछ के बाद मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को करसुआ स्थित आईटीएम कॉलेज में एसएससी (सीएचएसएल) की परीक्षा की द्वितीय पाली में परीक्षार्थी अरविंद कुमार निवासी सालपुर थाना टप्पल के स्थान पर मुरारीलाल निवासी नगला गड़रिया टैटीगांव थाना सुरीर जिला मथुरा परीक्षा देने पहुंचा था। परीक्षा केंद्र में जांच के दौरान कक्ष परीक्षक विष्णु शर्मा व हनी चौधरी ने उसे पकड़ लिया। लोधा थाना प्रभारी निरीक्षक गजराज सिंह के अनुसार आरोपी प्रवेश पत्र व आधार कार्ड पर अपना फोटो लगाकर धोखाधड़ी से दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने की कोशिश में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed