फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal corporation owes more than 25 crores on government departments

अलीगढ़ः सरकारी विभागों पर नगर निगम का 25 करोड़ से अधिक का बकाया

Sat, 11 Dec 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation owes more than 25 crores on government departments
जनपद के सरकारी विभागों पर नगर निगम का करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति कर, जलकर और ड्रेनेज कर बकाया है। धनराशि मिल जाए तो नगर निगम के दिन सुधर जाएंगे। सबसे बड़े बकायेदारों में कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी, रेलवे, दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, विकास भवन एवं मध्य गंग नहर निर्माण खंड शामिल हैं। बकायेदारों में मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी से लेकर अधिकतर बड़े अधिकारियों के कार्यालय शामिल हैं। नगर निगम द्वारा संबंधित विभागों को डिमांड नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी अलीगढ़ पर करीब 6.98 करोड़ रुपये का बकाया है। जिलाधिकारी पदेन अध्यक्ष होते हैं, इसलिए उनके पास डिमांड नोटिस जा रहा है। रेलवे पर 4.42 करोड़ रुपये का बकाया है। इसी तरह पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस पर 3.72 करोड़, मुख्य विकास अधिकारी (विकास भवन) पर 2.30 करोड़ रुपये एवं मध्य गंग नहर निर्माण खंड, अधिशासी अभियंता पर 86.51 लाख रुपये का बकाया है। बकायेदारों की सूची में मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला जेल अधीक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक आबकारी आयुक्त, अध्यक्ष जिला पंचायत अलीगढ़, मध्य गंगा कैनाल के अधिशासी अभियंता, लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, जिला कृषि अधिकारी, प्रभारी भूमि संरक्षण, उप संभागीय अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय नौरंगीलाल इंटर कॉलेज, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला उद्यान अधिकारी, सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति, धनीपुर, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के सीएमएस, मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय, तहसीलदार कोल नवनिर्मित तहसील भवन, सहायक आयुक्त स्टांप आदि शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि बिल भेज दिए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार डिमांड नोटिस भेजा जा रहा है। 31 दिसंबर तक पूरा पैसा जमा करने पर वर्तमान वर्ष की धनराशि पर पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी।
विज्ञापन

टॉप पांच बकायेदार...
- कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी, अलीगढ़ - 6.98 करोड़
- रेलवे - 4.42 करोड़
- सीएमएस, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय - 3.72 करोड़
- विकास भवन - 2.30 करोड़
- अधिशासी अभियंता, मध्य गंग नहर निर्माण खंड - 86.51 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed