{"_id":"5fdbb10d8ebc3e41a605cac9","slug":"municipal-corporation-labor-union-election-city-office-news-ali2514015187","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष पद के लिए फिर से होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष पद के लिए फिर से होगा चुनाव
विज्ञापन
नगर निगम सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष पद के लिए फिर से चुनाव होगा। चुनाव अधिकारी ने इससे संबंधित पत्र जारी कर दिया है। इसकी वजह से संघ का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है।
नगर निगम सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के लिए चुनाव 15 दिसंबर को हुआ था। अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में थे। प्रदीप कुमार भंडारी एवं राजकुमार खन्ना को बराबर मत (387) मिले थे। तीसरे प्रत्याशी शिवकुमार को 37 मत मिले थे।
महामंत्री पद पर भी तीन प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें राधे धूरी विजयी हुए। अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों के बीच बराबर का मुकाबला होने पर आपसी सहमति से निर्णय लेने का प्रयास किया गया, ताकि चुनाव को टाला जा सके। आपसी सहमति नहीं बनने पर चुनाव अधिकारी विनय कुमार राय ने फिर से चुनाव कराने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने इससे संबंधित पत्र जारी कर दिया। चुनाव तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। फिर से चुनाव कराने का पत्र जारी होने के बाद अध्यक्ष पद के तीनों दावेदार एक बार फिर चुनाव मैदान में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
टॉस से लेकर एक-एक साल के कार्यकाल पर हुआ था विचार
अलीगढ़। नगर निगम सफाई मजदूर संघ के चुनाव अधिकारी दो दिन से आपसी सहमति से किसी निष्कर्ष पर पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान लॉटरी, टॉस से लेकर एक-एक साल के कार्यकाल की संभावना पर भी विचार किया गया, ताकि फिर से चुनाव कराने की नौबत नहीं आए। एक-एक साल के कार्यकाल पर सहमति बन जाती, लेकिन पहले कौन के सवाल को लेकर पेंच फंस गया। एक राय नहीं बनने के कारण फिर से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।