{"_id":"622900b9784ce95d7f393f4c","slug":"municipal-corporation-is-not-providing-report-aligarh-news-ali286779527","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : नगर निगम उपलब्ध नहीं करा रहा रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : नगर निगम उपलब्ध नहीं करा रहा रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूलर रोड स्थित सलेज फार्म पर वर्तमान में किसका कब्जा है। इससे संबंधित जानकारी नगर निगम पिछले पांच महीने में नहीं दे सका है। इसकी वजह से मुकदमे की विवेचना अनावश्यक लंबित चल रही है। इस संबंध में न्यायालय से एक पत्र नगर आयुक्त को लिखा गया है।
गूलर रोड स्थित सलेज फार्म को लेकर थाना बन्नादेवी में मुकदमे दर्ज है। अभियोगों के संबंध में विवेचक द्वारा 10 अगस्त 2021 से लगातार सूचना मांगी जा रही है कि संबंधित भूमि पर वर्तमान में किसका कब्जा है। यदि नगर निगम का कब्जा है तो इस आशय की रिपोर्ट, प्रमाण पत्र अथवा किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा है तो उसके नाम पते से अवगत कराया जाए। लेकिन नगर निगम द्वारा इससे संबंधित आख्या अभी तक नहीं दी गई है। नगर निगम के कार्यालय से संबंधित अधिकारियों के समक्ष बार-बार जाने के उपरांत भी आख्या उपलब्ध नहीं कराई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से 8 दिसंबर 2021 और 1 जनवरी 2022 को पत्र भेजवाने के बाद भी अभियोगों के संबंध में नगर निगम द्वारा अपनी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके कारण मुकदमों की विवेचना अनावश्यक लंबित चल रही है। इसी संबंध में अब न्यायालय ने सीधे नगर आयुक्त को पत्र भेजकर सूचना उपलब्ध कराने को कहा है। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने कहा कि मामला संज्ञान में है। कार्य पूरा होने के बाद सूचना भेजी जाएगी।