{"_id":"66b2633dd6bf5519e30de352","slug":"municipal-commissioner-vinod-kumar-took-aligarh-charge-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Nagar Nigam: नगर आयुक्त विनोद कुमार ने संभाला कार्यभार, यह बताई प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Nagar Nigam: नगर आयुक्त विनोद कुमार ने संभाला कार्यभार, यह बताई प्राथमिकता
Tue, 06 Aug 2024 11:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:24 PM IST
सार
अलीगढ़ से पहले नगर आयुक्त विनोद कुमार गाजीपुर, शाहजहांपुर, बाराबंकी में एसडीएम व अयोध्या में एडीएम सिटी रहे हैं। लखनऊ में एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट रहे हैं। सहारनपुर में एडीएम (वित्त) के रूप में सेवा की है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त विनोद कुमार चार्ज लेते हुए
- फोटो : नगर आयुक्त विनोद कुमार चार्ज लेते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव से स्थानांतरित होकर आए विनोद कुमार ने 6 अगस्त को अलीगढ़ नगर निगम में नगर आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने नगर आयुक्त को जलभराव, वेंडिंग जोन, स्मार्ट सिटी परियोजना, जल निकासी के स्रोत, सफाई, पार्किंग, पेयजल समस्या, मार्ग प्रकाश, संपत्ति कर, नगर निगम की आय के स्रोत के बारे में अवगत कराया। नगर आयुक्त ने बताया कि सभी से समन्वय और संवाद कायम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ से पहले नगर आयुक्त विनोद कुमार गाजीपुर, शाहजहांपुर, बाराबंकी में एसडीएम व अयोध्या में एडीएम सिटी रहे हैं। लखनऊ में एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट रहे हैं। सहारनपुर में एडीएम (वित्त) के रूप में सेवा की है। एडीएम सिटी के रूप में अलीगढ़ में 2019 में सहारनपुर से तबादला हुआ था, लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया था।
विज्ञापन