{"_id":"5c326395bdec2257005095e3","slug":"mumbai-income-tax-department-raid-complete-on-alana-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलाना पर मुंबई आयकर का छापा पूरा, 66 घंटे तक चली जांच पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलाना पर मुंबई आयकर का छापा पूरा, 66 घंटे तक चली जांच पड़ताल
Mon, 07 Jan 2019 01:52 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
आईटी रेड
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रिग्रेरियो कनजरवा एलाना प्राइवेट लिमिटेड पर आयकर मुंबई की टीम का छापा पूरा हो गया है। गुरुवार सुबह नौ बजे से शुरू हुई छापामार कार्रवाई शनिवार देर रात पूरी हुई। तकरीबन 66 घंटे तक पूरे देश में फैले एलाना ग्रुप पर आयकर मुंबई की टीम छायी रही। आयकर के विभागीय सूत्रों की मानें तो वित्तीय वर्ष 2018-19 में गुजरे वर्षो की तुलना में काफी कम एडवांस टैक्स जमा हुआ था, जिससे मुंबई आयकर टीम का माथा ठनका था। इसके बाद ही पूरे देश में एक साथ छापा डाला गया।
विज्ञापन
डेढ़ हजार करोड़ रुपये सालाना टर्नओवर वाले एलाना ग्रुप की ओर से हर वर्ष एडवांस टैक्स की बड़ी रकम जमा की जाती थी। इस बार ये रकम बहुत कम थी। कारण ये कि डेढ़ वर्ष से मीट एक्सपोर्ट के काम में भी गिरावट आई है। इसके अलावा लीज पर ली गई फैक्ट्रियों को ग्रुप ने सरेंडर कर दिया था। जिससे आय कम हुई। 65 फीसदी कारोबार कम होने के कारण ये गिरावट करोड़ों रुपये में हुई। जिससे टैक्स भी करोड़ों रुपये घट गया। इसी वजह का सच जानने के लिए आयकर मुंबई की टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन
अलीगढ़ यूनिट का 1700 करोड़ रुपये का टर्नओवर भी इस बार 50 फीसदी कम रहा है। जिससे इस यूनिट का टैक्स भी कम जमा हुआ। इसीलिए यहां के कागजात देखने और मौका मुआयना करने के लिए छापा मारा गया था। गौर हो कि आयकर सूत्रों के अनुसार 66 घंटे तक चली कार्रवाई में कोई बड़ी कर चोरी नहीं मिली है जिससे कंपनी के स्थानीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। सोमवार को यहां मथुरा बाईपास स्थिति फैक्ट्री में कामकाज सामान्य गति पर आ जाएगा।
विज्ञापन