फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Multi-storey seal under construction without making a map

Aligarh News: बिना नक्शा बनाए निर्मांणाधीन बहुमंजिला सील

Fri, 09 Dec 2022 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Multi-storey seal under construction without making a map
धौर्रा माफी अली नगर में पांच मंजिला अपार्टमेंट को सील करते एडीए के अधिकारी। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
बिना नक्शा पास कराए ही अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की कार्रवाई लगातार जारी है। एडीए ने क्वार्सी थाना क्षेत्र में दो बहुमंजिला निर्माणों को सील कर दिया। एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सहायक अभियंता दूधनाथ, अवर अभियंता गंगेश कुमार सिंह आदि की टीम क्वार्सी क्षेत्र के धौर्रामाफी में पहुंच गई।
विज्ञापन

यहां पर लताफत रजा के निर्माण को सील कर दिया। इन्होंने स्वीकृत समूह आवास मानचित्र के खिलाफ पांच मजिला भवन का निर्माण करा लिया था। इसके बाद टीम अन्य भवन पर चल रहे निर्माण पर पहुंची। इसे भी सील कर दिया गया। इस भवन स्वामी द्वारा स्वीकृत मानचित्र के खिलाफ छह मंजिला भवन का निर्माण किया था। सहायक अभियंता दूधनाथ वर्मा ने बताया कि दोनों निर्माणों में करीब 50 से अधिक फ्लैट हैं। अब इन निर्माणों पर शमन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed