फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MPs and MLAs should stop taking salary and pension for a strong economy.

Aligarh News: मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए सांसद-विधायक वेतन-पेंशन लेना छोड़ें

Mon, 25 May 2026 02:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
MPs and MLAs should stop taking salary and pension for a strong economy.
बैठक करते हुए भाकियू पदाधिकारीगण  - फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव डोरई में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत ठाकुर सिंह की अध्यक्षता में हुई। पंचायत में पूर्व जिला महासचिव चौ.नवाब सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पूरी तरह से किसान-मजदूर विरोधी नीतियों को लागू करने का काम कर रही है। इससे देश की अर्थव्यवस्था बेपटरी हो गई है। प्रधानमंत्री कह रहे हैं देशवासी सोना न खरीदें, डीजल-पेट्रोल की बचत करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था प्रधानमंत्री के चहेते पूंजीपतियों अदाणी-अंबानी के अरबों-खरबों रुपये बैंकों के कर्जा माफ करने के कारण खराब हुई है। कई वर्षों से आलू उत्पादक किसानों को लागत मूल्य नहीं मिल पा रहा है। यदि प्रधानमंत्री बेपटरी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना चाहते हैं तो देश हित में सबसे पहले सांसदों, विधायकों, मंत्रियों तथा सभी जनप्रतिनिधियों को सरकारी खजाने से मिलने वाली सुविधाएं जैसे वेतन, भत्ते, पेंशन आदि को पूरी तरह से समाप्त कर दें। बैठक में मोहनलाल, नीरज कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, कोमल सिंह, गजराज सिंह, थान सिंह, गोकुल सिंह, शंकरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन सुरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed