फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MP sports competitions start

अलीगढ़ः तहसील स्तरीय सांसद खेल स्पर्धाएं शुरू

Wed, 24 Nov 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
MP sports competitions start
सांसद खेल स्पर्धा महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ करते मुकेश सिंह व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
तहसील स्तरीय सांसद खेल स्पर्धाएं मंगलवार से आरंभ हो गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद सतीश गौतम के प्रतिनिधि उमेश उपाध्याय ने अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज में गुब्बारे उड़ाकर किया। सर्वप्रथम हुई अंडर 17 पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में निशांत बघेल तो महिला वर्ग में विपाशा सिंह ने बाजी मारी।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार का लक्ष्य भारत को सशक्त, संपन्न व शक्तिशाली बनाने के साथ ही खेल स्पर्धाओं में विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने का भी लक्ष्य है। इसके लिए खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसे कार्यक्रम शुरू किये गए हैं। सांसद खेल स्पर्धा भी इसी का हिस्सा है। पीडी डीआरडीए भाल चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खेल से जुड़ी प्रतिभाओं को अवसर प्रदान कर उनकी प्रतिभा को आगे लाना है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी हरिप्रेम ने बताया कि अंडर 17 पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में निशांत बघेल, अनुज कुमार एवं प्रदीप ठाकुर व महिला वर्ग में विपाशा सिंह, दीपा कुमारी व रेनू कुमारी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार ओपन पुरुष वर्ग में अनिल कुमार, बलराम, रवि चौधरी व महिला वर्ग में भावना, रुचिका एवं महक यादव प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थानों पर रहे । 200 मीटर दौड़ अंडर 17 पुरुष वर्ग में योगेश शर्मा, हेमंत राघव, सोनू शर्मा, महिला वर्ग में वंदना सिंह, विपाशा, दीक्षा कुमारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। ओपन पुरुष वर्ग में बलराम, कुलदीप कुमार, अंकुश चौधरी व महिला वर्ग में भावना, महक यादव व सपना क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में अंडर 17 पुरुष वर्ग में हेमंत राघव, राजू चौधरी, महिला वर्ग में वंदना सिंह, दीक्षा कुमारी, ईशू यादव ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ओपन पुरुष वर्ग में अंकुश चौधरी, बलराम, राहुल चौधरी और महिला वर्ग में सपना यादव, स्वाती सिंह व निकिता वर्मा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ अंडर.17 पुरुष वर्ग में रोहित चौधरी, तनुज वशिष्ठ, पुष्पेंद्र कुमार, महिला वर्ग में ईशू यादव, प्राची यादव एवं कहकशां, ओपन पुरुष वर्ग में ललित चौधरी, सूरज गौड़, अभिषेक राघव, महिला वर्ग में ज्योति बघेल, नेहा, खुशबू प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 3000 मीटर दौड़ अंडर.17 पुरुष वर्ग में जितेंद्र उपाध्याय, सुंदर सिंह, योगेश शर्मा, महिला वर्ग में कहकशां, छाया यादव, इरम अली, ओपन पुरुष वर्ग में संदीप कुमार, रामगोपाल, जयवीर महिला वर्ग में ज्योति बघेल, संजना एवं ममता यादव ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीओ पीआरडी ने बताया कि वॉलीबाल अंडर.17 पुरुष वर्ग में अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज एवं मोरथल व महिला वर्ग में नगला मई एवं हरदुआगंज और ओपन पुरुष वर्ग में अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज एवं भुवनगढ़ी की टीम क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहीं। कबड्डी अंडर17 पुरुष वर्ग में अग्रसेन इंटर कॉलेज व एसके इंटर कॉलेज जलाली, ओपन पुरुष वर्ग में ग्राम भूरा किशनगढ़ी एवं खरई व महिला वर्ग में हरदुआगंज देहात व अग्रसेन इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को वॉलीबाल एवं कबड्डी में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाली सभी टीमों के बीच फाइनल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके विजेता जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम में जिला संयोजक सांसद खेल स्पर्धा मुकेश लोधी, सह जिला संयोजक आशीष गौड़ समेत खंड विकास अधिकारी धनीपुर विपिन कुमार द्विवेदी, जिला युवा अधिकारी तन्वी, नेहरू युवा समन्वयक समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed