फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MP highlights Central Government's achievements at the

Aligarh News: चौपाल में सांसद ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

Sun, 28 Jun 2026 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
MP highlights Central Government's achievements at the
गांव अभयपुर बहलोलपुर ग्राम चौपाल को संबोधित करते सांसद सतीश गौतम। स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव अभयपुर बहलोलपुर में आयोजित चौपाल में सांसद सतीश गौतम ने जनसमस्याएं सुनीं। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होेने पर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। ग्राम प्रधान कल्लू यादव व ग्रामवासियों ने सांसद का स्वागत फूलमालाएं पहनाकर किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं एवं युवाओं के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना तथा हर घर जल योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। चौपाल में घमंडी सिंह यादव, श्याम सुंदर, बबलू यादव, प्रमोद यादव, बनी सिंह यादव, जयवीर सिंह, चेतन शर्मा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed