फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MP gives assurance regarding construction of interchange.

Aligarh News: इंटरचेंज बनवाने को सांसद ने दिया आश्वासन

Fri, 25 Sep 2026 03:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
MP gives assurance regarding construction of interchange.
अलीगढ़ से आगरा तक प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर हाथरस-इगलास रोड पर इंटरचेंज बनवाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल चौधरी महाराज सिंह के नेतृत्व में सांसद हाथरस अनूप प्रधान से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस स्थान पर इंटरचेंज बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और चहुंमुखी विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने सांसद से कहा कि इंटरचेंज आमजन के हित में बेहद जरूरी है। उन्होंने इसे स्वीकृत कराने के लिए प्रभावी पैरवी की मांग की। सांसद ने मांग को जायज बताते हुए तत्काल केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और परियोजना प्रमुख को पत्र भेजा। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि जनहित से जुड़ी इस मांग को जल्द स्वीकृति दिलाने के प्रयास किए जाएंगे और इंटरचेंज (कट) बनवाया जाएगा। इस अवसर पर शोभित सिकरवार, सुशील चौधरी, हिमांशु उपाध्याय, अमित चौधरी, जतन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed