Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   mou signed by university

Aligarh News: आरएमपीयू और विजन एजुकेशन एंड ट्रेनिंग सोसाइटी के मध्य हुआ एमओयू

Thu, 12 Nov 2026 04:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
mou signed by university
आरएमपीयू और विजन एजुकेशन एंड ट्रेनिंग सोसाइटी के मध्य एमओयू के दौरान दोनों पक्षों के अधिकारी स
शेयर बाजार और निवेश के कौशल सीखेंगे छात्र
विज्ञापन


अलीगढ़। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय एवं विजन एजुकेशन एंड ट्रेनिंग सोसाइटी के मध्य शैक्षणिक सहयोग एवं विद्यार्थियों के कौशल विकास के उद्देश्य से एमओयू किया गया है। विजन एजुकेशन भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मान्यता प्राप्त सिक्योरिटीज मार्केट ट्रेनर है। इस समझौते से विद्यार्थी वित्तीय साक्षरता, निवेश जागरूकता और शेयर बाजार को समझ कर अपना व्यावसायिक कौशल विकसित कर सकेंगे।

विद्यार्थियों को शेयर बाजार, निवेश के विभिन्न माध्यमों, वित्तीय प्रबंधन एवं प्रतिभूति बाजार से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों को एनआईएसएम (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी मार्केट) प्रमाणन परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग एवं प्रशिक्षण के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र बहादुर सिंह, कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह, परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार, अध्यक्ष अकीलुर्रहमान एवं डॉ. वार्तिका वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने इस प्रकार की शैक्षणिक एवं कौशल विकास संबंधी पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ वित्तीय एवं व्यावसायिक क्षेत्र का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को कौशल आधारित, रोजगारपरक एवं व्यावहारिक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे वाणिज्य, कला तथा विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को वित्तीय क्षेत्र में कॅरिअर निर्माण, स्वरोजगार एवं रोजगार के नए अवसरों की जानकारी प्राप्त होगी। विवि का यह प्रयास विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक दक्षता प्रदान करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed