फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Motorcyclist killed in collision with truck; bike catches fire after being dragged

Aligarh News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, घिसटने से बाइक में लगी आग

Mon, 22 Jun 2026 02:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in collision with truck; bike catches fire after being dragged
बाइक से उठती आग की लपटें। स्रोत : वीडियोग्रैब
मडराक और रोरावर थाना क्षेत्रों के बीच रविवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। टक्कर के बाद युवक की बाइक ट्रक में ही फंसकर काफी दूर तक घिसटती गई, जिससे उसमें आग लग गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा निवासी मोहम्मद इंतसाब (21) रविवार रात करीब नौ बजे अपनी बाइक से किसी काम के लिए निकले थे। जैसे ही वह मडराक के आगरा कट से होते हुए हाईवे पर दिल्ली की तरफ मुड़े, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इंतसाब की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इंतसाब छह भाइयों और एक बहन के परिवार में पांचवें नंबर पर था। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही भुजपुरा स्थित घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ प्रथम संजीव कुमार के मुताबिक पुलिस अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक चालक ने बढ़ा दी रफ्तार :
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस चुकी थी। ट्रक उसे घसीटता हुआ रोरावर थाना क्षेत्र के गोंडा पुल तक ले गया। रगड़ खाने की वजह से बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक पूरी तरह जल गई। दूसरी ओर, रोरावर क्षेत्र में गोंडा पुल पर धू-धू कर जल रही बाइक के पास काफी देर तक स्थानीय पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed