फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mother Fed poison to her children

बेटा-बेटी को विषाक्त पदार्थ खिलाने के बाद खुद मां ने भी खाया, बच्चों की मौत

Fri, 10 Jan 2020 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Mother Fed poison to her children
मेडिकल में उपचारधीन पूजा। - फोटो : CITY OFFICE
बन्नादेवी थाना क्षेत्र की सारसौल चौकी के पास किराये के मकान में रहने वाली महिला ने फोन पर पति से विवाद होने के बाद बेटी निधि (8) और बेटे आरव (6) को विषाक्त पदार्थ खिलाने के बाद खुद भी खा लिया, जिससे बच्चों की मौत हो गई। महिला गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। वहीं, घटना के संबंध में पति कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। पुलिस की पूछताछ में बार-बार अपना बयान बदल रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मूलरूप से चंडौस के गांव नगला पदम के रहने वाले राजेंद्र सिंह ट्रक चालक है। दो साल से वह पत्नी पूजा, बेटी निधि (8) और बेटे आरव (6) के साथ सारसौल चौकी के सामने किराये के मकान में रह रहा है। राजेंद्र के भाई रेशम पाल ने बताया कि मंगलवार को राजेंद्र सिंह ट्रक लेकर चला गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि बुधवार दोपहर राजेंद्र और पूजा का फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पूजा (32) ने बेटी और बेटे को विषाक्त पदार्थ खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। थोड़ी देर बाद तीनों को उल्टियां होने लगीं। जानकारी पर पड़ोसी तीनों को जिला अस्पताल लेकर गए। यहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। जबकि महिला को आईसीयू में भर्ती किया गया। हालत में कुछ सुधार होने पर पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो वह बार-बार बयान बदलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह क्लेश का कारण स्पष्ट नहीं किया। पुलिस की सूचना पर राजेंद्र सिंह और परिवार के अन्य लोग भी आ गए। मगर, सभी ने मामले में चुप्पी साध रखी है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के मुताबिक, बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। फिलहाल, घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed