{"_id":"5edbb12d250c17191837bb1d","slug":"mother-daughter-against-love-marriage-reached-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह के खिलाफ हुई मां तो बेटी पहुंच गई पुलिस के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह के खिलाफ हुई मां तो बेटी पहुंच गई पुलिस के पास
Sun, 07 Jun 2020 01:41 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
अपनी मां की शिकायत करने वाली युवती।
- फोटो : neeraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुजपुरा इलाके में पुणे से आई युवती को उसकी मां की यातनाओं का शिकार होना पड़ा। मां जबरन गैर समुदाय के युवक से उसकी शादी कराना चाह रही थी। बंधनमुक्त होकर युवती पूर्व मेयर शकुंतला भारती के पास मदद के लिए पहुंची। फिलहाल, युवती का उसकी मर्जी से बिरादरी के युवक से प्रेम विवाह करा दिया गया है। वहीं, एसपी देहात से मां की शिकायत की गई है।
कोतवाली के भुजपुरा की महिला का पुणे के व्यक्ति से विवाह हुआ था। अनबन होने पर महिला अपने पति व बच्चों को छोड़कर कई साल पहले मायके आ गई और यहां तुर्कमान गेट के डॉक्टर के यहां नौकरी करने लगी। करीब चार साल पहले उसकी बेटी भी यहां आ गई। मां ने गैर-समुदाय के डॉक्टर के छोटे भाई से उसकी शादी का दबाव बनाना शुरू किया।
बेटी ने विरोध किया तो उसे घर में कैद रखा जाने लगा। आरोप है कि मां व डॉक्टर का भाई उसे पीटने लगे। युवती के सासनी गेट निवासी उसी की बिरादरी के एक युवक से प्रेम संबंध हो गए। दो दिन पहले युवती किसी तरह बंधनमुक्त होकर पूर्व मेयर शकुंतला भारती के पास पहुंची। मदद मांगी। इसके बाद युवती का हिंदू रीति रिवाज से प्रेमी से विवाह कराया गया।
विज्ञापन
अब उसकी मां इस विवाह के विरोध में आ गई और थाने पहुंच गई और युवक के घर पहुंचकर हंगामा किया। इस मामले में शनिवार को पूर्व मेयर शकुंतला भारती, भाजपा महानगर मंत्री संजू बजाज संग युवती एसएसपी दफ्तर पहुंची। जहां एसपी देहात को पूरा वाकया बताया। युवती की तहरीर पर मां व डॉक्टर के भाई के खिलाफ मुकदमे के आदेश दिए गए हैं।
किशोरी को ले गया गैर समुदाय का युवक, हंगामा
बन्नादेवी के सराय हकीम गली गुलरियाई की एक किशोरी को ऊपरकोट निवासी गैर समुदाय का व्यक्ति प्यार में फंसाकर ले गया। मामले में कार्रवाई न होने पर भाजपा नेता संजू बजाज संग परिजन शनिवार शाम थाना बन्ना देवी पहुंच गए। प्रकरण दो समुदायों का होने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई होने पर यहां हंगामा हुआ और नोकझोंक तक हो गई। एसएसआई प्रदीप कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के परिवार से एक युवक को हिरासत में लिया है। साथ ही जल्द बरामद करने का भरोसा दिलाया। तब जाकर यह लोग माने। इस मामले में संजू बजाज ने पुलिस को चेतावनी दी है।