फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   mother beaten child cried father strangled her to death

Aligarh News: मां को पीटा, मासूम रोई, तो पिता ने गला दबाकर मार डाला, बोला कैसे करता तीन बेटियों की शादी

Sun, 28 May 2023 12:57 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 28 May 2023 12:57 AM IST
सार

आरोपी को अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं था। पड़ोसियों ने बताया कि जब दीपक को गिरफ्तार कर ले जाया जा रहा था। उस वक्त उसने लोगों से कहा कि  तीन बेटियों की शादी कौन करता।

विज्ञापन
mother beaten child cried father strangled her to death
गिरफ्तार प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां को पीटने पर डेढ़ साल की मासूम रोने लगी। इससे नाराज पिता ने बेल्ट से गला दबाकर मासूम कीर्ति उर्फ इंदू को मार डाला। शुक्रवार रात हुई वारदात के वक्त मोहल्ला सलियान निवासी आरोपी दीपक नशे में था। बच्ची की मां गायत्री की शिकायत पर पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गायत्री ने कहा है कि दीपक खुर्जा रोड स्थिति गैस गोदाम में नौकरी करता है। उसे शराब पीने की लत लग गई है। वह अक्सर इसका विरोध करती है। जिस पर दीपक उससे झगड़ा और मारपीट भी करता है। शुक्रवार को भी दीपक ने सुबह से ही घर में मारपीट और झगड़ा शुरू कर दिया। जिससे बचने के लिए पत्नी अलीगढ़ के चीती गांव स्थिति अपने मायके चली गई थी। शाम को गायत्री से वहां से लौटी तो दीपक ने फिर पत्नी के साथ मारपीट शुरू की। मां को पीटता देख डेढ़ माह की बेटी रोने लगी। तभी दीपक ने बेल्ट से मासूम का गला दबा दिया। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। गायत्री की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


नहीं दिखा पछतावा,  बोला कैसे करता तीन बेटियों की शादी
आरोपी को अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं था। पड़ोसियों ने बताया कि जब दीपक को गिरफ्तार कर ले जाया जा रहा था। उस वक्त उसने लोगों से कहा कि  तीन बेटियों की शादी कौन करता। दीपक की तीन बेटियां और एक बेटा है। दूसरी बेटी पैदा होने के बाद से ही वह गायत्री से मारपीट करने लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं शराब को ठहरा रही जिम्मेदार
वारदात के बाद से सलियान मोहल्ले में खुले शराब के ठेके को लेकर महिलाओं में गुस्सा है। महिलाओं ने मोहल्ले से शराब का ठेका हटाने की मांग शुरू कर दी है मोहल्ले की महिलाएं इस घटना के लिए शराब को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। महिलाओं का कहना है कि मोहल्ले में शराब के ठेके की अनुमति मिलने से पुरुषों को शराब मिलने में आसानी होती है। महिलाओं ने बताया कि दीपक कमाई का काफी हिस्सा शराब पर खर्च करता था। इससे गायत्री को घर खर्च चलाने और बच्चों के भरण पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी वजह से वह दीपक के शराब पीने का विरोध करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed