फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mother and son were doing adulteration liquor business in gonda

यूरिया की मिलावट कर मां-बेटे कर रहे थे अवैध शराब का कारोबार, पुलिस ने मारा छापा

Sat, 23 Mar 2019 08:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 23 Mar 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Mother and son were doing adulteration liquor business in gonda
अवैध शराब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

चुनाव में मिलावटी शराब की खपत करने की कोशिशों को झटका लगा है। गोंडा कस्बे में मिलावटी शराब का कारोबार करने वाले मां-बेटा का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कस्बे में एक जगह से मिलावटी शराब तैयार करने के लिए रखी गई अवैध देशी, विदेशी मदिरा समेत यूरिया, सिरिंज आदि पुलिस ने छापा मारकर बरामद किया है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी अजब सिंह के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बे में सुमन देवी पत्नी राजू और उसका बेटा भूपेंद्र मिलकर मिलावटी शराब का कारोबार कर रहे हैं। इस पर एसआई संदीप कुमार राणा, देवेंद्र कुमार यादव, देवेंद्र सिंह, दीवान सुरेंद्र सिंह, सिपाही मनोज कुमार, महिला सिपाही रिवनेश कुमारी व उषा देवी मुखबिर से मिले पते पर छापा मारने पहुंचे। मकान तक पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मां-बेटा वहां से भाग चुके थे। 
विज्ञापन


आरोपियों के घर के आंगन से पुलिस को 34 पेटी देशी व अंग्रेजी हरियाणा की शराब, सूखी यूरिया, पानी का घोल, चार सिरिंज, 26 पेटी देशी शराब गुड इवनिंग मार्का, तीन पेटी बेस्टो व्हिस्की, 3 पेटी पार्टी स्पेशल, एक पेटी मैकडॉवेल, एक पेटी इंपीरियल ब्लू शराब की बरामद हुई है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां मौजूद रहे। पुलिस ने सारा माल जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार मां-बेटा मिलकर मिलावटी शराब का कारोबार करते हैं। उन पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed