{"_id":"630fb8f96e42826aab49fa9b","slug":"mother-and-son-beaten-up-for-fifty-rupees-akbarabad-news-ali2993652131","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: पचास रुपये के लिए मां-बेटे को पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: पचास रुपये के लिए मां-बेटे को पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Thu, 01 Sep 2022 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:09 AM IST
सार
गांव गोपी चांदपुर निवासी महिला प्रकाशवती पत्नी रामकिशन ने बताया कि बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे बेटा आकाश अपने ताऊ के घर जा रहा था। तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने पचास रुपये के लेनदेन को लेकर बेटे के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
थाना क्षेत्र के गांव गोपी चांदपुर में बुधवार की सुबह पचास रुपये के लिए दबंगों ने मां-बेटे के साथ मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
गांव गोपी चांदपुर निवासी महिला प्रकाशवती पत्नी रामकिशन ने बताया कि बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे बेटा आकाश अपने ताऊ के घर जा रहा था। तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने पचास रुपये के लेनदेन को लेकर बेटे के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद आरोपी पक्ष के लोग लाठी-डंडा लेकर घर पर आ गए। आरोपियों ने प्रकाशवती और आकाश के साथ मारपीट की। पुुलिस ने तहरीर के आधार पर रामजीत, अजय, विकास, सूरजमुखी पत्नी रामजीत व रिंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन