{"_id":"61390f2b8ebc3ea75b225c22","slug":"more-than-five-thousand-security-personnel-will-be-engaged-in-the-public-meeting-of-prime-minister-city-office-news-ali272679877","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः प्रधानमंत्री की जनसभा में लगेंगे पांच हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः प्रधानमंत्री की जनसभा में लगेंगे पांच हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी
विज्ञापन
एडीजी राजीव कृष्ण, डीआईजी दीपक कुमार को सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताते एसएसपी
- फोटो : CITY OFFICE
मुख्यमंत्री का दौरा सकुशल निपट गया। अब पीएम के दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। संभावित भीड़ को देखते हुए सबसे बड़ा फोकस बेहतर यातायात और सुरक्षा पर है। बुधवार को एडीजी जोन की मौजूदगी में इस पर पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। सीएम के समक्ष एडीजी, डीआईजी व एसएसपी ने सुरक्षा व यातायात संबंधी कार्ययोजना रखी। तैयार कार्ययोजना के अनुसार, पांच हजार से ज्यादा पुलिस अधिकारी व कर्मचारी 14 सितंबर के दौरे को लेकर लगाए जाएंगे और पूरे आयोजन स्थल को 7 सुपर जोन, 16 जोन व 40 सेक्टरों में बांटकर पुलिस बल लगाया जाएगा। इसके अलावा पार्किंग व यातायात के लिए अलग से जोन व सेक्टर व्यवस्था रहेगी।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि अपने जिले के फोर्स के अलावा जोन व आसपास के जोन और पुलिस मुख्यालय स्तर से भी फोर्स मिल रहा है। एडीजी जोन के अलावा यहां एडीजी सुरक्षा व एडीजी पीएसी भी कैंप करेंगे। इसके अलावा एसपीजी की टीम भी शुक्रवार या शनिवार को डेरा डाल लेगी। एसपीजी की टीम से मिलने वाले सुरक्षा प्लान के अनुसार भी तैयारियों पर पहले से पूरा फोकस है। उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल पर हेलीपैड, मंच, कॉटेज के अलावा डी, वीआईपी मंच के बाद पब्लिक में भी फोर्स को तैनात किया जाना है। भीड़ में अवांछनीय तत्वों पर निगरानी के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन कैमरों को भी सक्रिय रखा जाएगा।
तैयारियों के अनुसार जिले की सीमा में एक साथ बाहरी जिलों से वाहन प्रवेश करेंगे। उनके आयोजन स्थल तक आने पर तरीके से पार्किंग में लगने और उनमें सवार लोगों के आयोजन में शामिल होने। इसके बाद सकुशल वापस निकल जाने पर पूरा फोकस रखा जा रहा है। पड़ोसी जनपदों तक में जाम न लगे, इसे लेकर भी पड़ोसी जिलों के पुलिस कप्तानों को इस संबंध में तैयारियों के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
सीएम के दौरे से किया रिहर्सल
पीएम के दौरे से ऐन पहले मुख्यमंत्री के दौरे से जिला पुलिस ने रिहर्सल किया है। बाकायदा आयोजन स्थल से लेकर सर्किट हाउस और पीएसी हेलीपैड में विशेष सुरक्षा इंतजाम रखे गए। इस दौरान जिले का फोर्स ही लगाया गया था। एडीजी जोन के अलावा कमिशभनर, डीआईजी, डीएम, एसएसपी, एडीएम प्रशासन, एडीएम न्यायिक, एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी क्राइम, एसपी यातायात, सिटी मजिस्ट्रेट, सभी सीओ सुरक्षा इंतजामों में शामिल रहे।
सर्किट हाउस में पैदल गए नेता, नहीं थी वाहनों की एंट्री
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सर्किट हाउस में विशेष सुरक्षा इंतजाम रखे गए। यहां मंत्री के अलावा किसी माननीय के वाहनों को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। इसके चलते अपने जिले से लेकर अन्य जनपदों तक से आए सभी माननीयों के वाहन सर्किट हाउस के बाहर ही रोके गए और माननीयों को पैदल ही अंदर प्रवेश दिया गया। इस दौरान विधायक बरौली ठा.दलवीर सिंह को व्हील चेयर पर अंदर ले जाया गया।
सीएम के जाने के बाद खुला बाईपास
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जीवनगढ़ की ओर जाने वाला बाईपास मार्ग सुबह से ही बंद कर दिया गया था। यहां केवल मान्य लोगों को ही जाने दिया जा रहा था। दोपहर में मुख्यमंत्री के जाने के बाद ही इस मार्ग को खोला गया। इसी तरह रामघाट रोड पर क्वार्सी से पीएसी तक मुख्यमंत्री के आगमन व जाने के समय यातायात को बंद रखा गया। इस दौरान क्वार्सी चौराहे के आसपास के बाजार को भी भीड़ को ध्यान में रखते हुए बंद करा दिया गया। वहीं सड़क पटरियों पर ठेल-ढकेल नहीं लगने दिए गए।
- मुख्यमंत्री का दौरा सकुशल पूरा हुआ है। अब प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्य फोकस यातायात, पार्किंग और पब्लिक के साथ-साथ वीवीआईपी की सुरक्षा है। उसी अनुसार तैयारी की जा रही है।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
-ये रहेंगे इंतजाम-
-7 सुपर जोन, 16 जोन व 40 सेक्टरों में बंटेगा आयोजन स्थल
-2 जोन, 7 सेक्टर व 26 सब सेक्टरों में बंटेगा पार्किंग-ट्रैफिक
-1500 बस, एक हजार ट्रैक्टर-ट्रॉली व 3500 कार की पार्किंग
- ये तैनात होगा फोर्स--
- 6 एसपी/कमांडेंट, 19 एएसपी, 52 डीएसपी, 175 इंस्पेक्टर, 362 एसआई, 49 महिला एसआई, 1450 सिपाही/हेड, 185 महिला सिपाही, 3 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 13 ट्रैफिक एसआई, 95 ट्रैफिक सिपाही, 8 कंपनी पीएसी, 4 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स।