फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   More than 400 dogs are terrorizing Utwara village.

Aligarh News: उटवारा गांव में 400 से ज्यादा कुत्तों का है आतंक

Fri, 26 Dec 2025 02:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
More than 400 dogs are terrorizing Utwara village.
क्षेत्र के गांव उटवारा में कुत्ते के काटने से नाजुक हालत में पहुंचे युवक का दिल्ली में उपचार होने के बाद उसकी हालत में सुधार है। परिजन उसे घर ले आए हैं। वहीं गांव में करीब 400 आवारा कुत्ते हैं, जिन्हें पकड़ने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

गांव के रामकुमार उर्फ रामू को 20 दिसंबर की शाम एक युवक को आवारा कुत्ते ने काट लिया था, जिसकी करीब 18 घंटे बाद हालत बिगड़ गई थी और रैबीज पीड़ित की तरह हरकतें करने लगा था, इस पर परिजन उसे चारपाई पर बांधकर सीएचसी लाए थे,जहां से उसे डॉ. रोहित भाटी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि संक्रामक रोग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन उसे वापस गांव ले आए। 22 दिसंबर को परिजन रामकुमार को दोबारा दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गहन जांच की और 20 से अधिक इंजेक्शन लगाए। इलाज के बाद 23 दिसंबर की देर शाम उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों ने गांव में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या पर चिंता जताते हुए प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है। गांव में 400 से अधिक आवारा कुत्ते बताए जा रहे हैं। वहीं पीड़ित रामू का भी कहना है कि कुत्ते के काटने पर तुरंत इंजक्शन लगाना चाहिए।
विज्ञापन



-गांव के आवारा कुत्तों का जल्द ही वन विभाग अथवा पशु चिकित्सालय से संपर्क कर वैक्सीनेशन कराया जाएगा। केशव रविंद्र सिंह प्रधान
-गांव में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रधान को प्रशासन से मिलकर संख्या पर नियंत्रण करना चाहिए। दीपचंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed